वाशिंगटन।अमेरिकी राष्ट्रपति डाेनाल्ड ट्रंप ने साेमवार काे यह माना कि भारत के खिलाफ लगाए गए आयात शुल्क काफी अधिक हैं और कहा कि दाेनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने वाला है और इसी के साथ भारत पर लगाये गये आयात शुल्क में कटाैती की जाएगी। ट्रंप ने यहां ओवल हाउस में भारत में नियुक्त अमेरिका के नए राजदूत सर्जियाें गाेर के शपथ ग्रहण समाराेह के दाैरान यह घाेषणा की।उन्हाेंने संवाददाताओं से कहा कि वर्तमान समय में भारत के रूस से तेल खरीदने के कारण उसपर लगाए गए शुल्क काफी ज्यादा है।ट्रंप ने कहा, ” उन्हाेंने अब यह तेल खरीदी…
Author: avnpost
थिम्फू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भूटान की राजधानी थिम्फू में भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत बनाने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि भारत और भूटान का संबंध विश्वास, आपसी सहयोग और साझा समृद्धि पर आधारित है। थिम्फू के चांगलीमेथांग सेलिब्रेशन ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ऊर्जा, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्थिक सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों से जुड़े कई प्रमुख निर्णयों की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने भूटान की जलविद्युत क्षमता में 40 प्रतिशत वृद्धि करने वाले 1000 मेगावाट से अधिक के नए हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भूटान…
काठमांडू। नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक राजु अर्याल मंगलवार को भारत के लिए रवाना हुए, जहां वे नेपाल–भारत सीमा सुरक्षा बलों के बीच होने वाली नौवीं समन्वय बैठक में हिस्सा लेंगे। सशस्त्र प्रहरी बल के प्रवक्ता शैलेन्द्र थापा के अनुसार 12–13 नवम्बर को यह बैठक राजधानी नई दिल्ली में सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल और भारत की समकक्ष संस्था सशस्त्र सीमा बल के बीच होगी। महानिरीक्षक अर्याल के साथ इस दौरे में सीमा सुरक्षा विभाग प्रमुख एपीएफ के एआईजी गणेश बहादुर ठाडा मगर, डीआईजी दिपक रेग्मी, इंटेलिजेंस विभाग के निर्देशक राम प्रसाद दास, सशस्त्र प्रहरी के एसएसपी किरण बस्नेत, गृह…
लंदन। साहित्य जगत का विश्व प्रसिद्ध ‘बुकर पुरस्कार’ इस बार हंगेरियाई मूल के ब्रिेतानी लेखक डेविड स्ज़ेले काे उनकी पुस्तक ‘फ्लेश” के लिए प्रदान किया गया है। यह पुस्तक हंगरी के मजदूर वर्ग से जुड़े एक व्यक्ति की ब्रिटेन के उच्च वर्ग में शामिल हाेने के संघर्ष की कहानी हैै। 51 वर्षीय स्ज़ेले ने ब्रिटेन के एंड्रयू मिलर और भारतीय लेखिका किरण देसाई सहित पाँच अन्य ‘फाइनलिस्टों’ को हराकर यह प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार जीता। पुरस्कार विजेता को 50,000 पाउंड (66,000 डालर) की राशि मिलती है और इससे पुस्तक की बिक्री और लोकप्रियता में भी भारी वृद्धि होती है। आयरलैंड के…
मैनचेस्टर। स्लोवेनिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फॉरवर्ड और मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी बेंजामिन सेस्को घुटने की चोट के कारण आगामी फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। सेस्को शनिवार को प्रीमियर लीग में टॉटनहैम हॉटस्पर के खिलाफ खेले गए मैच में 88वें मिनट में चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि क्लब ने कहा है कि यह चोट गंभीर नहीं है, लेकिन खिलाड़ी को कैरींगटन ट्रेनिंग कॉम्प्लेक्स में निगरानी में रखा जाएगा और इस सप्ताह उनका मूल्यांकन जारी रहेगा। स्लोवेनिया को विश्व कप क्वालीफिकेशन की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए शनिवार…
मैड्रिड। स्पेन का दिग्गज फुटबॉल क्लब एटलेटिको मैड्रिड अब जल्द ही अमेरिकी मालिकाना हक़ के अधीन आने वाला है। क्लब ने सोमवार को घोषणा की कि अपोलो स्पोर्ट्स कैपिटल (एएससी) अगले साल की शुरुआत में क्लब का बहुसंख्यक शेयरधारक बन जाएगा। हालांकि सौदे की वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। समझौते के अनुसार, मौजूदा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिगेल एंजेल गिल मारिन और अध्यक्ष एनरिक सेरेज़ो अपने पदों पर बने रहेंगे ताकि “क्लब की दृष्टि और नेतृत्व में निरंतरता” बनी रहे। संयुक्त बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि यह समझौता “मल्टी-क्लब स्वामित्व रणनीति” का हिस्सा नहीं है।…
ट्यूरिन। इटली के टेनिस स्टार जैनिक सिनर ने एटीपी फाइनल्स में अपने खिताब बचाव अभियान की जोरदार शुरुआत की। सोमवार को ट्यूरिन के इनालपी एरेना में खेले गए राउंड-रॉबिन मुकाबले में उन्होंने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को 7-5, 6-1 से हराकर पहला मैच अपने नाम किया। यह मुकाबला सिनर और ऑगर-अलियासिम के बीच अगस्त के बाद से चौथा था, और पिछली भिड़ंत के केवल आठ दिन बाद हुआ। नतीजा एक बार फिर वही रहा-सिनर ने धीरे-धीरे मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए चोटिल कनाडाई खिलाड़ी को मात दी। दूसरे सेट के दौरान फेलिक्स को बाएं पिंडली में तकलीफ हुई,…
नई दिल्ली। ट्यूनिशिया की टेनिस स्टार और पूर्व विश्व नंबर 2 खिलाड़ी ओंस जाबूर ने सोमवार को यह घोषणा की है कि वह अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं। इसके साथ ही उन्होंने पेशेवर टेनिस से कुछ समय के लिए लंबा ब्रेक लेने का फैसला किया है। 31 वर्षीय जाबूर ने इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मैंने खुद को रिफ्रेश और रिचार्ज करने के लिए थोड़ा ब्रेक लिया था… और अब लगता है, हमने अब तक की सबसे प्यारी वापसी की योजना बना ली है।” ट्यूनिशिया की इस स्टार खिलाड़ी, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार…
नई दिल्ली। स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन (आरएफईएफ) ने मंगलवार को घोषणा की कि खिलाड़ी लामिन यामल को जॉर्जिया और तुर्की के खिलाफ आगामी फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर के लिए स्पेन की टीम से रिलीज कर दिया गया है।आरएफईएफ ने एक बयान में कहा कि आरएफईएफ मेडिकल सर्विसेज यह जानकर आश्चर्य और निराशा व्यक्त करना चाहती है कि जिस दिन राष्ट्रीय टीम के साथ आधिकारिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ था, खिलाड़ी लेमिन यामल को उसी सुबह इलाज के लिए इनवेसिव रेडियोफ्रीक्वेंसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय टीम के मेडिकल स्टाफ को पूर्व सूचना दिए बिना ही की गई,…
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जारी एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में मंगलवार को भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। व्यक्तिगत कंपाउंड और रिकर्व इवेंट्स में पांच महिला खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचीं। महिलाओं के कंपाउंड में प्रथिका प्रदीप ने एक कड़े मुकाबले वाले क्वार्टर फाइनल में अपनी ही देश की चिकीथा तनिपार्थी को 148-146 से हराया, जबकि ज्योति सुरेखा वेन्नम ने दक्षिण कोरिया की ओह यूह्युन को 147-145 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। प्रथिका का अगला मुकाबला बांग्लादेश की कुलसुम अख्तर मोने से होगा और ज्योति का मुकाबला चीनी ताइपे की सी-यू चेन से होगा। महिलाओं के रिकर्व क्वार्टर…