कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी ‘मस्ती 4’ एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट करने के लिए तैयार है। फिल्म ‘मस्ती 4’ के ट्रेलर और चार्टबस्टर गाने ‘पकड़ पकड़’ के बाद अब इसका नया ट्रैक ‘रसिया बलमा’ रिलीज किया गया है, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यूके की खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह गाना ग्लैमर और मस्ती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। गाने में रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी अपने मजेदार बहुरूपिया लुक्स में नजर आ रहे हैं। इनके…
Author: avnpost
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। अब निर्माताओं ने फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘आखिरी सलाम’ जारी किया है, जो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है। 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ के हिट गाने ‘चले आना’ की तरह, इस सीक्वल में भी अरमान मलिक की सुरीली आवाज़ ने श्रोताओं को भावुक कर दिया है। गाने में प्रेम, बिछड़ने और अधूरी चाहत की भावनाओं को बड़े खूबसूरत…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट पर चिंता जताते हुए सरकार से इसके कारणों का जल्द पता लगाने की मांग की है। कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि इस धमाके के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है, इसका पता जल्द लगाया जाना चाहिए। खेड़ा ने कहा कि देश में चिंता और भय का माहौल है। देश के मन में बहुत सारे सवाल हैं, जिनके जवाब मिलने चाहिए। यह धमाका किसने कराया और इसके पीछे क्या सच्चाई है, जब तक सरकार…
पटना, 11 नवंबर (हि.स.)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मंगलवार शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह पिछले दोनों चरण की तुलना में अधिक रहा, जिससे अंतिम चरण में मतदान को लेकर जबरदस्त रुझान देखा गया। सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। कई बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं और युवा मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ग्रामीण इलाकों में मतदान प्रतिशत शहरी क्षेत्रों की तुलना में अधिक रहा।…
आगामी 29 नवम्बर को होनेवाली बिजली के मामले के वादों एवं 13 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए माननीय न्यायायुक्त की अध्यक्षता में बिजली विभाग के पदाधिकारियों व न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न, दिये गये कई दिशा निर्देश। रांची : माननीय न्यायायुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 की अध्यक्षता में आगामी 29 नवम्बर को होनेवाली बिजली के मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत एवं 13 दिसम्बर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक की गयी। इस बैठक में न्यायायुक्त, श्री अनिल कुमार मिश्रा-1, श्री अरविन्द कुमार, एजेसी-20, श्री अखिलेश कुमारी तिवारी, एजेसी-7,…
सर्वोच्च न्यायालय में अकोला दंगे की जांच को लेकर जजों में मतभेद है। माननीय न्यायालय ने पहले जांच दल में धर्म के आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश दिये थे। महाराष्ट्र सरकार ने इसे चुनौती दी। अब इसी आदेश की समीक्षा हुई है, जिसमें जजों की राय अलग है। यह मामला एक नयी परम्परा की शुरुआत कर सकता है। किसी मामले में सर्वोच्च न्यायालय की बेंच के बीच सहमति नहीं बनना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन अकोला साम्प्रदायिक दंगों का केस जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, वह असामान्य है। यह पहला मामला होगा, जहां देश के…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को दिल्ली धमाके के पीछे प्रत्येक अपराधी की तलाश करने का निर्देश दिया गया है। गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में उनके आवास पर दिल्ली धमाके को लेकर एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक, दिल्ली पुलिस आयुक्त और एनआईए के महानिदेशक मौजूद थे, जबकि जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। गृहमंत्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “दिल्ली कार धमाके पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ…
जोधपुर। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैसलमेर में सेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ऑपरेशन त्रिशूल चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को बाड़मेर के गांधव (बाखासर) में भारतीय वायु सेना का महा-गजराज युद्धाभ्यास हुआ। यह एक्सरसाइज भारतमाला एक्सप्रेसवे 925ए पर गांधव इलाके में बनी 3 किलोमीटर लंबी और 33 मीटर चौड़ी इमरजेंसी एयर स्ट्रिप पर हुई। यहां सबसे पहले ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-295 हवाई पट्टी पर टच एंड गो करके निकला। रन का पूरा ट्रायल भी किया। इसके बाद फाइटर जेट जगुआर ने हाईवे पर लैंड करने के बाद दोबारा उड़ान भरी। आखिर में फाइटर जेट सुखोई-30 उतरा और फिर उड़ान भरी।…
जोधपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के वैज्ञानिकों ने कोशिका के मिशन कंट्रोल सेंटर-सेंट्रोसोम के कार्य तंत्र को समझने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस शोध से कैंसर और दुर्लभ आनुवंशिक रोगों के उपचार की नई राहें खुलने की उम्मीद है। आईआईटी जोधपुर के बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग की सह आचार्य डॉ. प्रियांका सिंह और उनकी टीम ने सेंट्रोसोम की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन करते हुए यह उजागर किया कि यह सूक्ष्म जैविक केंद्र कोशिकाओं के विभाजन और वृद्धि को नियंत्रित करता है। जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो कैंसर या माइक्रोसेफली जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन्न…
काठमांडू। नेपाल में संसद विघटन और अंतरिम सरकार के गठन के खिलाफ आज पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली पार्टी नेकपा एमाले ने आज देशव्यापी प्रदर्शन आहूत किया है। इसमें देशभर की सभी 753 स्थानीय इकाइयां शामिल हैं। पार्टी के प्रचार–प्रसार विभाग प्रमुख राजेन्द्र गौतम के अनुसार, देशभर के 6,743 वार्डों में वार्डस्तरीय सभाएं पहले ही हो चुकी हैं। गौतम ने बताया कि आज शक्ति प्रदर्शन में मोटरसाइकिल यात्रा प्रमुख हिस्सा है। स्थानीय इकाइयां अपने केन्द्रों पर आमसभा और जुलूस का आयोजन कर रही हैं। पार्टी ने 15 नवंबर को जिलास्तर पर जनसभा और 22 नवंबर को काठमांडू…