Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»अधिक से अधिक वादों का निस्तारण ही लक्ष्य : अनिल कुमार मिश्रा-1
झारखंड

अधिक से अधिक वादों का निस्तारण ही लक्ष्य : अनिल कुमार मिश्रा-1

avnpostBy avnpostNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

आगामी 29 नवम्बर को होनेवाली बिजली के मामले के वादों एवं 13 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए माननीय न्यायायुक्त की अध्यक्षता में बिजली विभाग के पदाधिकारियों व न्यायिक पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न, दिये गये कई दिशा निर्देश।

रांची :  माननीय न्यायायुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 की अध्यक्षता में आगामी 29 नवम्बर को होनेवाली बिजली के मामलों से संबंधित विशेष लोक अदालत एवं 13 दिसम्बर को होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैठक की गयी। इस बैठक में न्यायायुक्त, श्री अनिल कुमार मिश्रा-1, श्री अरविन्द कुमार, एजेसी-20, श्री अखिलेश कुमारी तिवारी, एजेसी-7, डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर, बिजली विभाग के पदाधिकारी, अनुप कुमार महतो, देवनंदन राम, अजय कुमार सुमित कुमार, हिमांशु कुमार, राजेश कुमार मंडल, अमित कुमार भगत, आलोक रंजन रवि कुमार नायक पंकज कुमार जयसवाल व अन्य उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए माननीय न्यायायुक्त ने कहा कि आगामी 29 नवम्बर को बिजली से संबंधित लंबित वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। उक्त तिथि को अधिक-से-अधिक लंबित प्री-लिटिगेशन के वादों को सुलझाने में सहयोग करें।
ज्ञात हो कि न्यायायुक्त श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 ने यह भी कहा कि बिजली से संबंधित वादों का लिस्ट तैयार करें, नोटिस का तामिला कराकर या दूरभाष के माध्यम से वादकारियों को सूचित करें, ताकि अधिक-से-अधिक वादों का निस्तारण हो सके और पीड़ित या पीड़िता को लाभ मिल सके।
एजेसी-15 श्री अमित शेखर व डालसा सचिव श्री रवि कुमार भास्कर ने संयुक्त रूप से बिजली विभाग के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक जागरूकता फैलये, ताकि अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण किया जाये। प्रखंड व चौक-चौराहों पर पोस्टर बैनर लगवाने व पम्पलेट तथा लिफलेट वितरण करने की बाते भी कही गयी।
एजेसी-20 अरविन्द कुमार ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो कि 13 दिसम्बर, 2025 को आयोजित होगी, उक्त लोक अदालत में अधिक-से-अधिक वादों का निस्तारण करना ही हमलोगों का लक्ष्य है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हैं कि आप अपने क्षेत्र में, कार्यालय में पोस्टर-बैनर लगायें, लोगों को जागरूक करें और बिजली से संबंधित लंबित वादों को बेंच के समक्ष रखें।
डालसा सचिव ने यह भी कहा कि वादकारियों का कोई भी सुलहनीय वाद माननीय न्यायालय में लंबित हैं, तो विशेष लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन वादकारी अपने वादों का निबटरा करा सकते हैं, जिससे समय व धन की बचत होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं विवाह से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.