नई दिल्ली। फीफा विश्व कप 2026 क्वालिफायर में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब आयरलैंड ने दिग्गज टीम पुर्तगाल को 2-0 से मात देकर सभी को चौंका दिया। मैच के दौरान पुर्तगाल के स्टार कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक खतरनाक फाउल के चलते रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे उनकी टीम के लिए हालात और मुश्किल हो गए। आयरलैंड की जीत के नायक रहे ट्रॉय पैरट, जिन्होंने पहले हाफ में दो शानदार गोल दागे। 17वें मिनट में लियाम स्केल्स के कॉर्नर पर बनाए गए आक्रमण से पैरट ने हेडर के जरिए पहला गोल किया। इसके बाद हाफ टाइम से…
Author: avnpost
कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीज़न के लिए अपना नया बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। टिम साउदी आधुनिक दौर के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शुमार हैं। 15 से अधिक वर्षों तक न्यूज़ीलैंड क्रिकेट की रीढ़ रहे साउदी ने 100+ टेस्ट, 150 से ज्यादा वनडे और 120+ टी20 इंटरनेशनल में अपना दमखम दिखाया है। तीनों प्रारूपों में मिलाकर उनके नाम 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। स्विंग, लाइन-लेंथ और नेतृत्व क्षमता के लिए मशहूर साउदी ने न्यूज़ीलैंड की कप्तानी भी की और 2019 विश्व कप…
ढाका। भारत की पुरुष रिकर्व तिकड़ी ने एशियन आर्चरी चैंपियनशिप में शुक्रवार को कोरिया को रोमांचक फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यशदीप भोगे, अतनु दास और राहुल की भारतीय टीम ने कोरिया के सियो मिंगी, किम येचान और जांग जीहो को शूट-ऑफ में मात देते हुए 5-4 से जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत बेहद कड़ी रही। पहले दो सेट 56-56 की बराबरी पर खत्म हुए। तीसरे सेट में भारत की चार 8, एक 9 और एक 10 की शूटिंग से कोरिया ने 57-51 से बढ़त लेते हुए स्कोर 4-2 कर लिया। चौथा सेट बराबरी पर रहने…
कोलकाता। जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने यहां ईडन गार्डन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी केवल 159 रन पर समेत दो। जसप्रीत बुमराह ने मैच में 5 विकेट झटके। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एडन मार्करम और रियान रिकल्टन ने दक्षिण अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े, बुमराह ने रिकल्टन को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। रिकल्टन ने 23 रन बनाए। इसके बाद बुमराह ने मार्करम (31) को आउट…
लखनऊ। महिला क्रिकेट विश्वकप में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में रही टीम इंडिया की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शुक्रवार को अपने गृह जनपद लखनऊ पहुंचीं। शहर आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दीप्ति के खेल कौशल, अनुशासन और हालिया विश्वकप में टीम की सफलता में उनकी निर्णायक भूमिका की सराहना की।मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में दीप्ति शर्मा ने कहा कि विश्वकप के दौरान मिली चुनौतियों ने खिलाड़ियों को और मजबूत बनाया। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में आयोजित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षकों को ईवीएम की सील की जांच, काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी और परिणाम पत्रक की तैयारी से संबंधित जानकारी दी गई। मतगणना सहायकों को नियंत्रण इकाई…
नई दिल्ली। देश में बढ़ते वायु प्रदूषण के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभावों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए नवीनतम स्वास्थ्य परामर्श जारी किया है। इस परामर्श में विशेष रूप से अस्पतालों में चेस्ट क्लीनिक स्थापित करने और स्वास्थ्य सुविधाओं को तत्काल सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया है। यह परामर्श राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनपीसीसीएचएच) के अंतर्गत राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) द्वारा तैयार किया गया है और इसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) तथा विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञ संस्थानों के सहयोग से अद्यतन दिशा-निर्देश…
नेतरहाट विद्यालय के शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ पुलिस रेडियो में बहाली के लिए शारीरिक परीक्षा में संशोधन पुरुष 6 और महिला उम्मीदवार 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरा करेंगे ई-साक्ष्य और ई-समन की व्यवस्था होगी रांची बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कैबिनेट में लिए गये फैसले की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होगा। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षक के…
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने बुधवार को सभी एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दवाब में किया गया सर्वेक्षण है। तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि जब लोग वोट डालने के लिए कतार में खड़े थे, तब एग्जिट पोल आया। इस तरह का सर्वेक्षण दबाव में किया गया है। यह वही मीडिया है, जिसने इस्लामाबाद और कराची पर कब्ज़ा कर लिया था। यह वही मीडिया है, जिसने बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन की खबर चलाई…
2020 में मुश्किल से बनी थी सरकार, 2025 में जनता ने लोकतंत्र की नींव को दी मजबूती पटना। बिहार की राजनीति एक बार फिर एक नए दौर में प्रवेश कर गई है। 2020 से 2025 तक के पाँच वर्षों में, राज्य ने राजनीति के लगभग हर पहलू को देखा है, गठबंधनों की जटिलताओं से लेकर जनभावनाओं में बदलाव और नेताओं के बीच बदलती गतिशीलता तक। यदि 2020 का चुनाव अल्पमत सरकार का प्रतीक था, तो 2025 का चुनाव जनमत की स्पष्टता का प्रतीक बन गया है। 2020 का चुनाव: उम्मीदों के उलट, सत्ता में राजग साल 2020 के बिहार विधानसभा…