Author: avnpost

Ranchi:  अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड एकेडमिक काउंसिल (jac) के अध्यक्ष डॉक्टर नटवा हांसदा के नाम ज्ञापन jac के सचिव जयंत कुमार मिश्रा से वार्ता कर अपनी बात रखी और ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में 10th और 12th की परीक्षा फ़ीस में की गई बढ़ोतरी को कम करने के लिए ज्ञापन सौंपा। आजसू ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि JAC की ऑफ़िशियल वेबसाइट एवं विभिन्न अखबारों के माध्यम से यह जानकारी प्राप्त हो रही है कि वर्ष 2025–26 में आयोजित होने वाली मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शुल्क में परिषद द्वारा वृद्धि की गई है।…

Read More

रांची। लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुंदाग में सोमवार को राष्ट्रनायक और पंजाब केसरी के नाम से विख्यात लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर सचिव रवि पराशर, विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार, उप -प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार, शिक्षक- शिक्षिका और गैर -शिक्षण कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित करके की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी को उनके विचारों और…

Read More

रांची की अनन्या ट्विंकल कुजूर को लड़कियों के वर्ग में चैंपियन का खिताब लड़कों के वर्ग में पश्चिम सिंहभूम के सत्यम गुप्ता को चैंपियन का ख़िताब से नवाजा गया झारखंड के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में बिशप स्कूल बहू बाज़ार में आयोजित दूसरी सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ मेज़बान राँची के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का ख़िताब जीता दूसरे स्थान पर पश्चिम सिंहभूम और तीसरे स्थान पर दुमका की टीम रही वहीं चौथे स्थान…

Read More

देश की राजधानी दिल्ली की हवा बहुत खराब हो गयी है। इसे लेकर 09 नवम्बर को इंडिया गेट के समक्ष ‘स्मॉग से आजादी’ जैसे पोस्टर के साथ विरोध प्रदर्शन हुआ। जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस आलोक में सोशल मीडिया पर हिटलर के बनाये गैस चेम्बर को याद करते हुए लोगों ने लिखा…’इसका विरोध करेंगे, तो सजा मिलेगी ही।’ इस तरह की टिप्पणी सत्ता के लिए चेतावनी है। यहां लोगों ने लोकतंत्र की बुनियाद पर सरकार बनायी थी। लेकिन, अनुभूति तानाशाही की हुई, तो अब नाराजगी दिख रही है। इंडिया गेट के समक्ष हुए प्रदर्शन…

Read More

सऊदी अरब में सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इनमें से कई तीर्थयात्री तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले थे। यह हादसा उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक बस मुफरीहाट इलाके के पास एक डीजल टैंकर से टकरा गई। शुरुआती खबरों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कई तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुँचीं और राहत एवं…

Read More

नई दिल्ली। कोलकाता में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान चोटिल हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब पूरे मैच से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि की है कि गिल अब इस टेस्ट मैच में आगे हिस्सा नहीं लेंगे। मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। भारतीय टीम की पहली पारी के दौरान शनिवार को कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 4 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्हें गर्दन में ऐंठन महसूस हुई और वो मैदान छोड़कर चले गए थे। बीसीसीआई ने…

Read More

कोलकाता। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 30 रनों से हरा दिया है। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 153 रन पर सिमटकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम रविवार को दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में…

Read More

मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के दो सेमीफाइनल मैच रविवार को खेले गए। हिन्दू कालेज मुरादाबाद ने वर्धमान कालेज बिजनौर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि जेएसएच कालेज अमरोहा ने केजीके कालेज मुरादाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच की खिताबी भिड़ंत 17 नवम्बर को हिन्दू कालेज और जेएसएच कालेज अमरोहा के बीच होगी। केजीके कालेज मैदान पर टॉस जीतकर जे.एस.एच. कॉलेज, अमरोहा ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केजीके कॉलेज ने 20 ओवर में 158 रन बनाए। सार्थक चौधरी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते…

Read More

कोलकात। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम को जीत के लिए दूसरी पारी में 124 रन बनाने थे, लेकिन टीम 93 रन ही बना सकी। मैच हारने के बाद भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते थे, लेकिन दूसरी पारी में हम पर दबाव बढ़ता गया। नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल…

Read More

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रविवार को ईडन गार्डन्स की कठिन पिच का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि यह बिल्कुल वैसी ही पिच थी, जैसी उन्हें चाहिए थी। उनका कहना है कि यह ऐसी पिच नहीं थी, जहां आप बल्लेबाजी नहीं कर सकें। अगर लंबे समय तक टिकने और बल्लेबाजी करने का जज्बा हो, तो खिलाड़ी यहां रन बना सकते थे। ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 30 रनों से हराया। मैच में मेहमान टीम ने पहली पारी में 159 रन बनाए, जबकि…

Read More