रांची। लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुंदाग में सोमवार को राष्ट्रनायक और पंजाब केसरी के नाम से विख्यात लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर सचिव रवि पराशर, विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार, उप -प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार, शिक्षक- शिक्षिका और गैर -शिक्षण कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित करके की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार ने कहा कि लाला लाजपत राय का जीवन राष्ट्रभक्ति, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। युवा पीढ़ी को उनके विचारों और संघर्षों से सीख लेनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने लाला लाजपत राय के जीवन पर आधारित भाषण, कविताएं और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया और लाला लाजपत राय की अमर विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
