Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»हिंदू कालेज मुरादाबाद व जेएसएच कालेज अमरोहा की टीम फाइनल में पहुंचीं
स्पोर्ट्स

हिंदू कालेज मुरादाबाद व जेएसएच कालेज अमरोहा की टीम फाइनल में पहुंचीं

avnpostBy avnpostNovember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 के दो सेमीफाइनल मैच रविवार को खेले गए। हिन्दू कालेज मुरादाबाद ने वर्धमान कालेज बिजनौर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि जेएसएच कालेज अमरोहा ने केजीके कालेज मुरादाबाद को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच की खिताबी भिड़ंत 17 नवम्बर को हिन्दू कालेज और जेएसएच कालेज अमरोहा के बीच होगी।

केजीके कालेज मैदान पर टॉस जीतकर जे.एस.एच. कॉलेज, अमरोहा ने पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केजीके कॉलेज ने 20 ओवर में 158 रन बनाए। सार्थक चौधरी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 55 गेंदों पर 91 रन की सर्वाेच्च पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए जे.एस. एच. कॉलेज, अमरोहा ने मात्र 18 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर 5 विकेट से जीत दर्ज की तथा फ़ाइनल में प्रवेश किया।

जबकि दूसरे मैच में टॉस जीतकर हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद ने 20 ओवर में 258 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ऋतिक ने 47 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद की तरफ से सचिन सिंह 35 गेंदों पर 70 रन वहीं आकाश रावत ने 28 गेंदों पर 68 रन की शानदार पारी खेली।

जवाब में वर्धमान कॉलेज, बिजनौर की टीम 19.5 ओवर में मात्र 115 रन पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद ने 143 रन की विशाल विजय प्राप्त की।

सेमीफाइनल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. सत्य व्रत सिंह रावत, प्राचार्य, हिन्दू कॉलेज, मुरादाबाद एवं क्रीड़ा सचिव, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रो. अजय कुमार सिंह एवं अजय कपूर उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय से नामित खेल विशेषज्ञ के रूप में प्रो मनीष भट्ट एवं पर्यवेक्षक प्रो. मुजाहिद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. गुरमीत सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. चरणजीत, प्रो. विनोद कुमार पांडे, प्रो. राजकुमार सोनकर, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. सत्यवीर, बृजनाथ मौर्य, मोनू कश्यप, विपुल चौधरी आदि उपस्थित रहे। संचालन आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा सचिव प्रो. अनिल चौहान ने कि या।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.