वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को फिर दाेहराया कि उन्होंने इस साल भारत और पाकिस्तान के बीच एक ऐसे पूर्ण युद्ध को रोका, जो परमाणु युद्ध में तब्दील हाे सकता था। हालाकि भारत ने उनके इस बयान पर अभी काेई टिप्पणी नहीं की है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में कुल आठ युद्ध रोके हैं, जिनमें भारत-पाकिस्तान संघर्ष भी शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा, “मैंने वास्तव में आठ युद्ध रोके हैं… एक और पुतिन के साथ चल रहा है।…
Author: avnpost
काठमांडू । सरकार ने संवैधानिक परिषद से संबंधित अध्यादेश जारी करने की सिफारिश की है। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद रिक्त संवैधानिक पदों की नियुक्तियों के लिए रास्ता खुल जाएगा। मंत्रिपरिषद की बुधवार को हुई बैठक में संवैधानिक परिषद (कार्य, कर्तव्य, अधिकार एवं कार्यविधि) से जुड़े (प्रथम संशोधन) अध्यादेश जारी करने की अनुशंसा करने का निर्णय लिया। मंत्रिपरिषद के निर्णय की जानकारी देते हुए सरकार के प्रवक्ता जगदीश खरेल ने बताया कि इस मसौदे में यह प्रावधान शामिल है कि चुनाव के बाद प्रतिनिधि सभा के गठन पश्चात बनने वाली संसदीय सुनवाई समिति के समक्ष संवैधानिक पदाधिकारियों को प्रस्तुत…
पुट्टापर्थी (आंध्र प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि श्री सत्य साईं बाबा का शताब्दी वर्ष केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा की भावना का एक विराट उत्सव है। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा ने अपने जीवन और कार्यों से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भारतीय विचार को वैश्विक रूप दिया और आज भी उनकी शिक्षाएं करोड़ों लोगों की प्रेरणा बनी हुई हैं। प्रधानमंत्री मोदी यहां श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने बाबा को समर्पित 100 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष डाक…
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और उसके करीबी सहयोगी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कराया। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एनआईए ने बताया कि अनमोल बिश्नोई साल 2022 से फरार था और एनआईए द्वारा जांचे जा रहे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े गैंगस्टर नेटवर्क का 19वां आरोपित है जिसे गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने मार्च 2023 में दायर अपनी चार्जशीट में बताया था कि अनमोल ने साल 2020 से 2023 के बीच अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई और नामित आतंकी…
कोयंबटूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोयंबटूर के कोडिसिया परिसर में तमिलनाडु जैविक कृषि महासंघ की ओर से आयोजित दक्षिण भारत जैविक कृषि सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 21वीं किस्त भी जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोडिसिया परिसर में आयोजित तीन दिवसीय दक्षिण भारत जैविक खेती सम्मेलन का उद्घाटन किया और किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की। सम्मेलन में पहुंचने पर किसानों ने प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह के रूप में एक ‘गाय गाड़ी’ भेंट कर सम्मानित किया, तो प्रधानमंत्री मोदी ने जैविक खेती में सफलता प्राप्त करने वाले…
25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी फहराएंगे केसरिया धर्म ध्वज, देशभर की निगाहें अयोध्या पर 21 से 25 नवंबर तक चलेगा वैदिक अनुष्ठानों का क्रम, दक्षिण भारत से आए विद्वान संभालेंगे पूजन अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में अयोध्या ध्वजारोहण समारोह के लिए पूरी तरह सज–धजकर तैयार हो रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि में भक्ति, उत्साह और उल्लास का ऐसा संगम दिखाई दे रहा है कि पूरा शहर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा है। राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां अब…
कोलकाता। प्राणी सर्वेक्षण विभाग (जेडएसआई) के वैज्ञानिकों ने भारत में पाई जाने वाली सभी नेवला प्रजातियों की पहचान के लिए बाल संरचना आधारित एक व्यापक प्रणाली विकसित की है, जिससे नेवले के अवैध शिकार और उनकी तस्करी पर प्रभावी रोकथाम में मदद मिलेगी। यह अध्ययन ‘डिस्कवर कंजर्वेशन’ शोध पत्रिका में प्रकाशित हुआ है और वन्यजीव प्रवर्तन एजेंसियों के लिए इसे एक महत्वपूर्ण फोरेंसिक साधन माना जा रहा है। जेडएसआई के वैज्ञानिक एम. कमलकन्नन, जिन्होंने अध्ययन की अवधारणा तैयार की और इसे नेतृत्व प्रदान किया, ने बताया कि यह शोध उस फोरेंसिक कमी को पूरा करता है, जिसमें बालों की संरचना…
कोयंबटूर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और ‘एक एकड़–एक मौसम’ के चरणबद्ध मॉडल को अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती 21वीं सदी की कृषि जरूरतों के अनुरूप है और यह भारत को वैश्विक स्तर पर रसायन-मुक्त कृषि का अग्रणी केंद्र बना सकती है। प्रधानमंत्री बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर पीएम-किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपये…
रांची : झारखंड की प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को डायरेक्टर जनरल (डीजी) रैंक में प्रोन्नति दे दी गई है। 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा लंबे समय से राज्य पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। उनकी इस पदोन्नति के साथ अब झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के कुल चार अधिकारी हो गए हैं। तदाशा मिश्रा के साथ अब जिन अधिकारियों के पास डीजी रैंक है, उनमें अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और मनविंदर सिंह भाटिया शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की यह टीम पुलिस प्रशासन में अनुभव, रणनीति और नेतृत्व को और मजबूत करेगी। तदाशा मिश्रा को प्रोन्नति…
रांची। भाजपा किसान मोर्चा के नेता और झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जेपी पांडेय ने कहा है कि डिजिटल युग में महिलाएं और बच्चे तेज़ी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के शिकार बनते जा रहे हैं। इससे महिलाएं और बच्चे असुरक्षित हो गए हैं। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पांडेय ने कहा कि मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग ने भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। कई बच्चे आत्महत्या तक कर चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में महिलाएं ब्लैकमेलिंग, तस्वीरों से छेड़छाड़, फर्जी वीडियो, ऑनलाइन हैरेसमेंट और साइबर फ्रॉड का सामना…