Author: avnpost

नई दिल्ली।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पर्थ में होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है। नियमित कप्तान पैट कमिंस और तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड के चोटिल होने के चलते अनुपस्थित रहने पर स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे। ओपनर जेक वेदराल्ड और तेज़ गेंदबाज़ ब्रेंडन डॉगेट को पहली बार टेस्ट कैप मिली है। वेदराल्ड, उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि डॉगेट मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड के साथ तेज़ आक्रमण में शामिल होंगे। इससे पहले इंग्लैंड अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर चुका है, जिसमें शोएब बशीर को…

Read More

नई दिल्ली। बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीमन गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक खास उपलब्धि हासिल की। 38 वर्षीय रहीम ने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह यह कारनामा करने वाले बांग्लादेश के पहले, और दुनियाभर के 11वें खिलाड़ी बन गए। सबसे अधिक टेस्ट खेलने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी रहीम ने अपनी पारी में कई आकर्षक चौके लगाए और 195 गेंदों में शतक पूरा किया। उनके इस शतक ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के उन चुनिंदा दिग्गजों की सूची में…

Read More

मे़क्सिको सिटी। फीफा ने बुधवार को घोषणा की कि फीफा विश्व कप 2026 के इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ मुकाबले मेक्सिको के दो प्रमुख शहरों — ग्वाडलाहारा और मोंटेरे — में आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 मार्च से होगी, जिसमें पाँच अलग-अलग परिसंघों की छह टीमें दो विश्व कप स्थानों के लिए भिड़ेंगी।इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ के लिए इराक, डीआर कांगो, जमैका, सूरीनाम, बोलीविया और न्यू कैलेडोनिया ने क्वालिफाई किया है। ड्रा गुरुवार को ज्यूरिख में आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद मैच शेड्यूल जारी किया जाएगा। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने कहा, “ये प्रतिष्ठित स्टेडियम जुनून, रोमांच और उत्साह से भरे एक शानदार…

Read More

टोक्यो/नई दिल्ली। भारत की स्टार राइफल शूटर महिन संधू ने टोक्यो में चल रहे 25वें समर डेफलिंपिक्स में 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। यह इस टूर्नामेंट में उनका तीसरा पदक है। महित ने क्वालिफिकेशन में वर्ल्ड डेफ रिकॉर्ड भी तोड़ा और फाइनल में 246.1 अंक के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। चेकिया की एलिस्का स्वोबोदावा ने 247.2 अंकों के साथ स्वर्ण जीता, जबकि हंगरी की मीरा ज़सज़ाना बियातोव्स्की ने 225.0 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत की नताशा जोशी फाइनल में शूट-ऑफ के बाद आठवें स्थान पर रहीं।…

Read More

जयपुर। जयपुर पोलो टीम ने कश्मीर चैलेंज कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए कनोटा पोलो को रोमांचक मुकाबले में 8–7 से मात दी। मुकाबले की शुरुआत से अंत तक दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। जयपुर की ओर से लांस वॉटसन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार गोल दागे, जबकि एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ऑफ जयपुर ने भी चार गोल कर टीम को लगातार बढ़त दिलाई। कनोटा पोलो की ओर से हुर्र अली ने चार गोल करते हुए टीम की उम्मीदों को बनाए रखा। वहीं, डिनो धनखड़ ने दो और कंवर प्रताप सिंह…

Read More

लखनऊ। ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले भारतीय छात्रों के लिए पहला डिजिटल सॉल्यूशन्स प्लेटफ़ॉर्म निवीकैप लॉन्च हो गया है।इस पहल को मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और पूर्व कोच जस्टिन लैंगर को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। ज़िकसु ऑस्ट्रेलिया के संस्थापक कार्तिक श्रीनिवासन द्वारा विकसित निवीकैप एक सुरक्षित, पारदर्शी और नॉन-बैंकिंग डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो छात्रों व अभिभावकों को प्री-एडमिशन से पोस्ट-अराइवल तक एकीकृत सहायता प्रदान करता है। इसमें लोन डिस्कवरी, आवेदन सहायता, फ़ॉरेक्स मार्गदर्शन और पोस्ट-अराइवल सपोर्ट जैसी सुविधाएँ शामिल हैं। भारत अब ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों का दूसरा सबसे बड़ा…

Read More

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक और इंटर 2026 की परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की है। जैक की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा शुल्क में अधिकतम 340 रुपये और इंटर परीक्षा शुल्क में 290 रुपये तक की वृद्धि की गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से परीक्षा शुल्क में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ था, लेकिन इस वर्ष बजट बढ़ने के कारण फीस में भी बढ़ोतरी की गई है। जैक के अनुसार, परीक्षा शुल्क में लगभग 25 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। राज्य में हर वर्ष लगभग 7.5 लाख छात्र मैट्रिक…

Read More

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। 14 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। रिलीज के 5 दिन बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है, जिसकी वजह से वीकडेज में भी फिल्म मजबूत कमाई कर रही है। ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में 5वें दिन उछाल सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ ने अपने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये की कमाई की। खास बात…

Read More

‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया के रूप में दिल जीतने वाले पंकज त्रिपाठी अब अभिनय के साथ-साथ प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी हाथ आजम रहे हैं। उनकी पहली बतौर निर्माता वेब सीरीज़ ‘परफेक्ट फैमिली’ है, जो एक अनोखे मॉडल के साथ 27 नवंबर को सीधे यूट्यूब पर रिलीज होने जा रही है। 8 एपिसोड की यह सीरीज़ पेड मॉडल पर उपलब्ध होगी, जिसे भारत में लंबे फॉर्मेट के कंटेंट की नई लॉन्चिंग रणनीति माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज पहली बार किसी प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे हैं। ऑन-स्क्रीन दमदार परफॉर्मेंस के बाद अब वह पर्दे के पीछे…

Read More

फिल्ममेकर आनंद एल राय अपने सिनेमा की भावनात्मक ईमानदारी, मानवीय रिश्तों की बारीकी और खुलकर बात करने वाले स्वभाव के लिए हमेशा सराहे गए हैं। धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में थिएटरों में दस्तक देगी। फिल्म रिलीज़ की तैयारी के बीच निर्देशक राय खुलकर बताते हैं कि किस तरह उनकी रचनात्मक सोच बदली है। ‘मेरे बदलने के साथ कहानियों का नज़रिया भी बदला’ सालों के सफर में आनंद राय के किरदारों और रिश्तों को देखने का तरीका विकसित हुआ है। वे स्वीकारते हैं कि समय के साथ उनके भीतर…

Read More