रांची: पारस हॉस्पिटल एचईसी में एक नवजात शिशु को बचाने में डॉक्टरों की टीम ने सफलता हासिल की है। यह बच्चा बहुत कम कैल्शियम के कारण गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। सामान्य इलाज से सुधार नहीं हो रहा था और शिशु को शॉक आने लगा। ऐसे में उसे वेंटिलेटर और जीवनरक्षक दवाओं की जरूरत पड़ी। इस पूरे उपचार में पारस हॉस्पिटल एचईसी के नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. निशांत पाठक और उनकी टीम ने तुरंत और सटीक निर्णय लेते हुए बच्चा का सही इलाज किया। जांच में पता चला कि बच्चे में कैल्शियम की कमी सामान्य कारणों से नहीं, बल्कि एक…
Author: avnpost
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग स्थित एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग विषय पर आयोजित दो दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। इसे सीबीएसई सीओई पटना के तहत आयोजित किया गया। कार्यशाला में सीबीएसई के संसाधक आलोक कुमार पाठक और लिपिका पात्रा ने क्रियाकलाप आधारित प्रस्तुति दी, जिसमें लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया। दो दिन (21-22 नवंबर ) में पांच-पांच घंटे तक करियर काउंसलिंग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई और प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, परियोजना, अभिनय जैसी गतिविधियों के माध्यम से विषय को समझने में मदद मिली। स्कूल के प्राचार्य डॉ.…
रांची। केंद्र सरकार की ओर से देश में लागू किए गए श्रम संहिता की ऑल इंडिया सेंट्रल कॉन्सिल की ऑफ ट्रेड यूनियन्स (एक्टू) ने कड़ी निंदा की है। एक्टूू के झारखंड के सचिव भुवनेश्वर केवट ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार की चार श्रम संहिता केंद्र के अडियल रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि चार श्रम संहिता देश के मजदूर वर्ग के लिए काले कोड के समान हैं। इसके खिलाफ एक्टू अन्य केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के साथ मिलकर 26 नवंबर को प्रदर्शन के माध्यम से कड़ा विरोध प्रदर्शन करेगा।…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक आयोजित “सरदार @150 पदयात्रा” (यूनिटी मार्च–एक भारत, आत्मनिर्भर भारत) में भाग लिया और पदयात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यह पदयात्रा युवाओं में राष्ट्रभावना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का भी प्रतीक है। उन्होंने याद दिलाया कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों का विलय कर अखंड भारत की नींव रखी थी, जो उनकी अद्वितीय दूरदृष्टि और…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को 1984 सिख दंगा पीड़ित मुआवजा मामले में वन मैन कमीशन की सभी आवश्यक सुविधाओं को जारी रखने का निर्देश दिया है। अदालत ने यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख अपनाया कि आयोग स्वतंत्र रूप से और बिना किसी बाधा के काम कर सके। अगली सुनवाई मार्च 2026 में होगी। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वन मैन कमीशन को स्टेनोग्राफर, कंप्यूटर टाइपिस्ट और नोडल अधिकारी जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं अविलंब उपलब्ध कराई जाएं। झारखंड में…
रांची। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के मार्गदर्शन से रांची लोकसभा क्षेत्र में चल रहे सांसद खेल महोत्सव के पांचवें चरण में आज रांची विधानसभा क्षेत्र स्तरीय फुटबॉल महासंगम का शुभारंभ हुआ। मोराबादी स्थित पद्मश्री रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में शुरू हुआ यह महासंगम तीन दिनों तक चलेगा। रविवार तक चलने वाले इस फुटबॉल महासंगम में पुरुष सीनियर, पुरुष जूनियर और महिला वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। इसके लिए अब तक 50 से अधिक टीमों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। आज पहले दिन फुटबॉल महासंगम का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री सह रांची…
Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री कांके प्रखंड के ऊपर कोनकी पंचायत में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पंचायत में आयोजित शिविर में शामिल हुए। इस दौरान माननीय विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र, श्री सुरेश कुमार बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी कांके, श्री विजय कुमार, अंचल अधिकारी कांके, श्री अमित भगत, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला परिषद सदस्य, श्रीमती सुषमा देवी, उप प्रमुख, श्री अंजय बैठा, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया ऊपर कोनकी, श्रीमती लाला महली, एवं सम्बंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में माननीय विधायक कांके विधानसभा क्षेत्र, श्री सुरेश कुमार…
मांडर: इ कल्याण योजना के तहत जरूरत मंद छात्रों के बीच 2024 /25 सत्र के लंबित छात्रवृति की भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची जिला ग्रामीण इकाई की ओर से मांडर कॉलेज परिसर में झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने बताया कि झारखंड सरकार ने फंड की कमी का बहाना बनाकर छात्रों को इ कल्याण छात्रवृत्ति योजना की राशि का भुगतान नहीं कर रही है ,इस के कारण छात्र छात्राओं के बीच आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उनका पठन पाठन प्रभावित हो रहा है।…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में गुरुवार को जनजातीय गौरव दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आदिवासी संस्कृति बेहद समृद्ध और सुंदर है, इसे और अधिक प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर चुका है और राज्य के विकास में जनजाति समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, उड़ीसा और झारखंड के बीच सांस्कृतिक और पारिवारिक…
नई दिल्ली । सिंगापुर में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक स्थिर, जिम्मेदार और नवाचार आधारित डिजिटल एवं आर्थिक भविष्य के लिए भारत की दृष्टि स्पष्ट की। उन्होंने भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद का उल्लेख करते हुए कहा कि उच्च विकास दर और मध्यम मुद्रास्फीति के साथ देश आने वाले वर्षों में स्थिर नीतिगत वातावरण, प्रक्रियाओं का सरलीकरण और सतत विकास प्रदान करता रहेगा। उन्होंने वैश्विक निवेशकों को अगले वर्ष नई दिल्ली में होने वाले न्यू इकोनॉमी फोरम में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया। डिजिटल दुनिया की…