बेंगलुरु। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से शनिवार को उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साथ में सुबह का नाश्ता भी किया। सिद्धारमैया और शिवकुमार ने बाद में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। पार्टी आलाकमान की सभी बातें मानेंगे।सिद्धारमैया ने कहा, “हमारे बीच अच्छी बात हुई। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। हमारे बीच भविष्य में भी किसी तरह का मतभेद नहीं होगा। हमने मतभेद दूर करने के लिए मुलाकात की। हम विपक्ष का मजबूती से सामना करेंगे। हमने 2028 के चुनावी…
Author: avnpost
जयपुर। टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके तैराक श्रीहरि नटराज ने चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआइयूजी) राजस्थान 2025 में अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं। जैन यूनिवर्सिटी की ओर से हिस्सा लेते हुए उन्होंने कुल 11 पदक जीते, जिसमें 9 स्वर्ण और 2 रजत शामिल हैं। 24 वर्षीय नटराज ने स्वीकार किया कि वे अपने श्रेष्ठ टाइमिंग के करीब भी नहीं थे, क्योंकि यह उनका ऑफ-सीजन चल रहा है। हाल ही में अहमदाबाद में हुए एशियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप में सात पदक जीतने के बाद वे पूर्ण रूप से उच्च…
रांची। भारत के स्टैंड-इन वनडे कप्तान केएल राहुल ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले साफ कर दिया है कि वह फिनिशर की भूमिका निभाना जारी रखेंगे। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी के बावजूद राहुल अपनी बैटिंग पोजीशन में बदलाव नहीं करेंगे। राहुल हाल के महीनों में वनडे में नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर अब तक उसी स्थान पर टिके हुए हैं। रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा,“मैं नंबर 6 पर ही बल्लेबाजी करूंगा। हमारे…
लंदन। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड घुटने की चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में होने वाले दूसरे एशेज़ टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। यह मैच डे नाइट टेस्ट मैच होगा और गुलाबी गेंद से खेला जाएगा। मार्क वुड की यह वही चोट है, जिसने उन्हें इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज़ से भी दूर रखा था। सूत्रों के मुताबिक वुड ने शनिवार को टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। पहले टेस्ट में उन्होंने केवल 11 ओवर फेंके थे और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। दूसरे टेस्ट के…
रांची। रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर धुर्वा स्थित जेएससीए स्टेडियम और उसके आसपास इलाके में 5000 जवानों की तैनाती रहेगी। इसमें एटीएस, आईआरबी, रैप, जिला पुलिस के अलावा महिला पुलिस बल भी शामिल है। इसके साथ साथ छह आईपीएस, 15 डीएसपी और 30 से ज्यादा थानेदारों की अलग से तैनाती की जा रही है। इसके…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले की तीनों जेलों – घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल को अब आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि के तहत तीन आधुनिक एंबुलेंस जिला प्रशासन को प्रदान की हैं। शनिवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इन एंबुलेंसों की चाबियां संबंधित कारा अधिकारियों को सौंपीं और हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। उपायुक्त ने कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य अधिकारों की सुरक्षा जिला…
रांची। साईबर पुलिस ने गिरिडीह – गाण्डेय मार्ग से जामताड़ा जा रहे स्कॉपियों गाड़ी में सवार पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक ( साइबरक्राईम ) आविद खां ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार साईबर अपराधी खरीदद्दारी कर वापस अपने घर लोट रहे थे। गुप्त सूचना पर स्कॉर्पियों को रोककर कार्रवाई की गई जहां विजय मंडल, अर्जून मंडल दोनो (करमाटाड़ ) आदित्य राज उर्फ ऑम शंकर कुमार (किशनपुर) गजेंंन्द्र कुमार और रवि कुमार दोनों (बरबीघा) को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि इस दौरान एक अन्य आरोपित निर्मल मंडल भागने में सफल रहा है। बताया गया कि इनके…
चंडीगढ़। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में कहा कि पहलगाम की घटना आज भी विचलित करती है, जब पहलगाम में पर्यटन के लिए गए हमारे निर्दोष यात्रियों को धर्म पूछ कर मारा गया। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने केवल भारत की शांतिप्रियता को ही चुनौती नहीं दी थी, बल्कि वो ये मान बैठे थे कि भारत की शालीनता उसकी कमजोरी है। इसके बाद हमने ऑपरेशन सिंदूर से इसका माकूल जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकी भूल गए भारत गीता का देश है, जहां करूणा भी है…
मुंबई। मशहूर अभिनेता और पद्म भूषण से सम्मानित धर्मेंद्र के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और सांस्कृतिक कार्यमंत्री आशीष शेलार ने गहरा दुख जताया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सुनहरे दौर की शुरुआत करने वाले चमकते सितारे दिग्गज एक्टर पद्म भूषण धर्मेंद्र का निधन अत्यंत दुखद है। दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र, जिन्होंने एक सपनों वाले युवा हीरो से लेकर एक सख्त दिमाग वाले हीरो तक और बाद में बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के रूप में पहचाने जाने वाले हर रोल को बखूबी निभाया, जिसे फिल्म…
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार चिंताजनक स्तर पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसतन 382 दर्ज किया गया, जो हवा की बेहद खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी में दोपहर दो बजे पीएम-10 का स्तर 341.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम2.5 का स्तर 201 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकार्ड किया गया। एनसीआर में नोएडा का एक्यूआई 397, गाजियाबाद का 396, ग्रेटर नोएडा का 382 और गुरुग्राम का 286 रहा। फरीदाबाद में एक्यूआई 296 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी…