Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»यूसीआईएल ने सीएसआर फंड से उपलब्ध कराया तीन एंबुलेंस
झारखंड

यूसीआईएल ने सीएसआर फंड से उपलब्ध कराया तीन एंबुलेंस

avnpostBy avnpostNovember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के प्रयासों से जिले की तीनों जेलों – घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला जेल को अब आपात स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एंबुलेंस सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधि के तहत तीन आधुनिक एंबुलेंस जिला प्रशासन को प्रदान की हैं।

शनिवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इन एंबुलेंसों की चाबियां संबंधित कारा अधिकारियों को सौंपीं और हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया।

उपायुक्त ने कहा कि कैदियों के स्वास्थ्य अधिकारों की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जेलों में किसी भी कैदी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अत्यावश्यक होता है। इन वाहनों के उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को एमजीएम अस्पताल या आवश्यकतानुसार रांची रेफर करने में अब देरी नहीं होगी।

उपायुक्त ने यूसीआईएल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग न केवल काराप्रशासन की क्षमता को मजबूत करेगा बल्कि मानवीय संवेदनाओं से जुड़े प्रशासनिक प्रयासों को भी नयी गति देगा। उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि एंबुलेंस का संचालन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ सुनिश्चित किया जाए, ताकि जरूरतमंद कैदियों को समय पर इलाज मिल सके।

एंबुलेंस सुविधा शुरू होने से जेलों की स्वास्थ्य प्रतिक्रिया तंत्र में जहां महत्वपूर्ण सुधार होगा, वहीं किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कदम उठाने में भी आसानी होगी। यह पहल कैदियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन का एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.