Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब, अगले कुछ दिन तक राहत की संभावना नहीं
देश

दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब, अगले कुछ दिन तक राहत की संभावना नहीं

avnpostBy avnpostNovember 24, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Screenshot
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार चिंताजनक स्तर पर बनी हुई है। पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) औसतन 382 दर्ज किया गया, जो हवा की बेहद खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी में दोपहर दो बजे पीएम-10 का स्तर 341.2 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम2.5 का स्तर 201 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रिकार्ड किया गया। एनसीआर में नोएडा का एक्यूआई 397, गाजियाबाद का 396, ग्रेटर नोएडा का 382 और गुरुग्राम का 286 रहा। फरीदाबाद में एक्यूआई 296 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के 38 प्रदूषण निगरानी केंद्रों में से 19 पर हवा गंभीर श्रेणी में रही और बाकी केंद्रों पर एक्यूआई 300 के आसपास दर्ज हुआ। सीपीसीबी ने बताया कि हवा की यह स्थिति बेहद खराब श्रेणी में है और बुधवार तक इससे राहत मिलने की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्तर के प्रदूषण में सांस, आंख और फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के मरीजों को अधिक परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से लगभग 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। अधिकतम मिश्रण गहराई 1500 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 6000 मीटर वर्ग सेकंड रहा, जो प्रदूषकों के फैलाव के लिए अपर्याप्त माना जा रहा है। सीपीसीबी के मानदंडों के अनुसार, एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कुल वायु प्रदूषण में वाहनों की हिस्सेदारी 20.45 फीसदी है। पराली जलाने से 1.97 फीसदी, निर्माण और ध्वंस गतिविधियों से 3.10 फीसदी तथा आवासीय क्षेत्रों से 5.30 फीसदी योगदान है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026

सेवा कोई कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वभाव बने, ‘मैं’ की बजाय ‘हम’ की भावना के साथ करें कार्य : नितिन नवीन

October 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.