रांची। रांची के मेन रोड स्थित द केन नामक होटल की निर्माणाधीन इमारत से गिरकर सोमवार को एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मजदूर ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा था, तभी अचानक फिसलकर नीचे गिर गया। गिरने के तुरंत बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर बिना किसी उचित सुरक्षा उपकरण ( सेफ्टी बेल्ट और हेलमेट) के ऊंचाई पर काम कर रहा था। इसे निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही हिंदपीढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और…
Author: avnpost
नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में बताया कि दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह पंजाब और हरियाणा में पराली जलाना नहीं बल्कि वाहनों का धुआं, औद्योगिक प्रदूषण, निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों की धूल और बायोमास जैसे स्थानीय स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं में पंजाब और हरियाणा में साल 2022 की तुलना में 2025 में लगभग 90 प्रतिशत की कमी आई है और इसके साथ ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। भूपेंद्र यादव ने लोकसभा में पूछे गए एक लिखित प्रश्न के जवाब में…
नई दिल्ली। स्पेन की मिडफील्डर ऐताना बोनमती नेशंस लीग फाइनल के दूसरे चरण से बाहर हो गई हैं। रविवार को ट्रेनिंग के दौरान उनकी बाईं फिबुला (पैर की हड्डी) में फ्रैक्चर हो गया था। बोनमती ने शुक्रवार को जर्मनी के खिलाफ खेले गए महिला नेशंस लीग फाइनल के पहले चरण में हिस्सा लिया था, जो 0-0 की बराबरी पर खत्म हुआ था। इसके बाद टीम दूसरे चरण की तैयारी कर रही थी, जो 2 दिसंबर को एस्टाडियो मेट्रोपोलितानो में खेला जाना है। रॉयल स्पेनिश फुटबॉल फेडरेशन के अनुसार रविवार को मेडिकल जांच के बाद पाया गया कि ऐताना बोनमती की…
पश्चिमी सिंहभूम। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा और नागरिक भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ )की 26वीं वाहिनी ने रविवार को जागरूकता अभियान और साइकिल रैली का आयोजन किया। इस जागरूकता पहल का नेतृत्व 26वीं वाहिनी के कमांडेंट राजीव रंजन ने किया। उनके निर्देशन में वाहिनी के जवानों ने सड़क मार्गों से होते हुए रैली निकाली और लोगों को बताया कि सरकारी संपत्ति देश की अमूल्य धरोहर है, जिसकी रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र बादल, निरीक्षक जीडी अंजु कुमार सिंह, निरीक्षक जीडी अलार डुगडुग सहित बड़ी…
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुरू हो गया है। मैच को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह होते ही स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई और माहौल क्रिकेट रंग में रंग गया। विराट कोहली और रोहित शर्मा की झलक पाने के लिए हजारों प्रशंसक जर्सी पहनकर लाइन में खड़े नजर आए। स्टेडियम के भीतर और बाहर नीली जर्सियों का सागर उमड़ पड़ा। खास बात यह है कि इस मैच को देखने…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिला में रविवार को एनसीपी पार्टी की ओर से चाईबासा परिसदन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड–उड़ीसा–बिहार (नगर निकाय) प्रभारी डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि पार्टी आगामी झारखंड निकाय चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसी क्रम में वह पश्चिम सिंहभूम जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। डॉ. पांडेय ने घोषणा की कि चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्रों में एनसीपी, चाईबासा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी कोमल निमा सोरेन…
पूर्वी सिंहभूम। देश की सीमाओं की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिक अब समाज में सेवा की नई पहल कर रहे हैं। रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद और राष्ट्रीय चेतना संस्थान की ओर से गांधी घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों ने नदी जल और पर्यावरण की रक्षा को अपना नया संकल्प घोषित किया। महापर्व के विसर्जन कार्यक्रम के बाद घाट पर फैले कचरे को स्वयं से साफ करते हुए पूर्व सैनिकों और संस्थान के सदस्यों ने पानी में फेंकी गई मूर्तियों के अवशेष, प्लास्टिक और सजावट सामग्री को बाहर…
तैयाररायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के आईआईएम परिसर में डीजीपी-आइजी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि विजन 2047 के तहत विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आंतरिक सुरक्षा अपरिहार्य है। दूसरे दिन शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में कानून व्यवस्था व आतंकवाद पर रोडमैप तैयार किया गया। इसमें नक्सलवाद, काउंटर टेररिज्म, महिलाओं की सुरक्षा, एआई जांच पर फोकस किया गया। विजन 2047 के तहत सुरक्षा की चर्चा और थानों की रैंकिंग घोषित हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने डीजीपी-आईजीपी को संबोधित करते हुए कहा कि देश की…
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक, जब विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा, तब तक देश में कई महिलाएं कैबिनेट सचिव के पद तक पहुंच चुकी होंगी। उन्होंने कहा कि यह सभी बातें दर्शाती हैं, कि भारत की नारी शक्ति देश की विकास यात्रा में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है और अवसर मिलने पर ऐसा कोई पद नहीं है, जिसे वे हासिल न कर सकें। रक्षा मंत्री सिंह शनिवार को आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबासना) के 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित…
नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने भारत को महाद्वीपीय और समुद्री ताकत बताते हुए कहा कि भारत की आखिरी किस्मत शायद समुद्र में ही तय होगी और इसमें नौसेना इस किस्मत को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभाएगी। भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड में शामिल अधिकारियों को उन्होंने सलाह दी कि युद्ध के मैदान में नाकाबिलियत की कीमत जान देकर चुकाई जाती है, इसलिए पेशेवर उत्कृष्टता की ओर बढ़ें। केरल के एझिमाला में पासिंग आउट परेड (पीओपी) के समीक्षा अधिकारी जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि नौसेना हमारे राष्ट्रीय हितों को…