Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»ऑफिसर ट्रेनीज पर नीति निर्धारण से लेकर प्रशासन व्यवस्था संभालने की बड़ी जिम्मेदारी: राजनाथ सिंह
देश

ऑफिसर ट्रेनीज पर नीति निर्धारण से लेकर प्रशासन व्यवस्था संभालने की बड़ी जिम्मेदारी: राजनाथ सिंह

avnpostBy avnpostNovember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2047 तक, जब विकसित भारत का लक्ष्य साकार होगा, तब तक देश में कई महिलाएं कैबिनेट सचिव के पद तक पहुंच चुकी होंगी। उन्होंने कहा कि यह सभी बातें दर्शाती हैं, कि भारत की नारी शक्ति देश की विकास यात्रा में अपना योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार है और अवसर मिलने पर ऐसा कोई पद नहीं है, जिसे वे हासिल न कर सकें।

रक्षा मंत्री सिंह शनिवार को आज उत्तराखंड के मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (लबासना) के 100वें फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ‘एक जिला एक उत्पाद’ दुकान का उद्घाटन भी किया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लबासना को ऑफिसर्स की ट्रेनिंग की जो जिम्मेदारी दी गई है, उस जिम्मेदारी को तो यह संस्थान बखूबी निभा ही रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ यह संस्थान कई महत्वपूर्ण कोर्स भी करवा रहा है। जो अफसरों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।

उन्होंने ऑफिसर ट्रेनीज को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश की प्रशासन व्यवस्था संभालेंगे। नीति निर्माण से जुड़े फैसले लेंगे। नीति को धरातल पर उतारेंगे। यह कार्य भारत का भविष्य तय करेंगे। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे सफलतापूर्वक निभाना होगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि आप नौकर शाह नहीं हैं, बल्कि लोक सेवक हैं और भारत के नागरिकों के लिए कार्य करते हैं। सिविल सेवा के हर कार्य से करोड़ों जीवन जुड़े हुए हैं। करोड़ों सपने जुड़े हुए हैं और लोगों के जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज जब मानवता के सामने कई नैतिक चुनौतियां हैं, तब हमें ऐसे सिविल सर्वेंट्स की ज़रूरत है जो अपनी प्रतिभा का उपयोग केवल निजी सफलता के लिए नहीं, बल्कि समाज और मानवता के कल्याण के लिए करें।

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया सर्विसेज सेंट्रल सर्विसेज में चयन के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत होती है और चयनित सभी युवाओं ने कड़ी मेहनत कर सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह अहंंकार त्याकर कर कार्य करें। यदि अंहकार का भाव होगा तो लोगों की सेवा नहीं हो पाएगी और समाज में भी अपयश मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी पब्लिक का सेवक है और सेवा भाव से किया गया कार्य ही सफलता की कुंजी भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रत्येक अधिकारी जन सेवा के भाव से कार्य करेगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026

सीसीएल की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग, विस्थापित उतरे सड़क पर

July 20, 2026

‘लोकल से ग्लोबल’ की ओर झारखंड की छलांग: भारत टेक्स 2026 में झारखंड की हस्तकरघा विरासत को मिला वैश्विक मंच : उद्योग मंत्री

July 14, 2026

✤ अभी-अभी

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин

July 26, 2026

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин

July 26, 2026

Покердом – Официальный сайт онлайн казино Pokerdom

July 26, 2026

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин

July 26, 2026

Олимп казино официальный сайт в Казахстане – Olimp Casino

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.