लखनऊ/बलरामपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद में कथित नियुक्ति घोटाले का जिन्न एक बार फिर सुर्खियों में है। सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अब इस मामले में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निदेशक से जवाब तलब किया है। एनएचआरसी ने हाल ही में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को जारी नोटिस में उल्लेख किया है कि प्रकरणों के जांच में कई मामले सामने आए हैं। वर्ष 2025 में मदरसों में की गई नियुक्तियों के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि इस अवधि में नई नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा था। इसके अतिरिक्त 1 अप्रैल 2025 से 24 अप्रैल…
Author: avnpost
पणजी। भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में आज यहां वेव्स फिल्म बाजार के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आयीं दक्षिण कोरिया की सांसद जेवाॅन किम ने वंदे मातरम गीत के मधुर गायन से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। वेव्स फिल्म बाजार के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन शामिल हुए। केंद्रीय राज्यमंत्री सुरेश गोपी, सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू, भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के निदेशक शेखर कपूर, फिल्मकार अनुपम खेर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते…
काठमांडू। नेपाल में छह से अधिक जेन जी समूह ने गृह मंत्री ओमप्रकाश अर्याल के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ एक बार फिर विद्रोह की चेतावनी दी है। इन जेन जी समूहों ने आने वाले दिनों में अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी दी है। जेन जी समूहों ने गृहमंत्री अर्याल पर जेन जी की मांग के मुताबिक एक भी काम नहीं करने और सितंबर में हुए विद्रोह में सहभागी युवाओं को गिरफ्तार कर माहौल को बिगाड़ने का आरोप लगाया है। यह समूह पिछले कई दिनों से गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बारा जिले…
ढाका। बांग्लादेश का उच्चतम न्यायालय आज अपने 2011 के फैसले के खिलाफ अपील और पुनर्विचार याचिका पर अपना निर्णय सुनाएगा। 2011 में न्यायालय ने कार्यवाहक सरकार प्रणाली (नॉन-पार्टी केयरटेकर गवर्नमेंट सिस्टम) को खत्म कर दिया था। न्यायालय की वेबसाइट पर 19 नवंबर की दोपहर अपलोड की गई सूचना के अनुसार, अपील और याचिका को 20 नवंबर को फैसले की घोषणा के लिए वाद सूची के क्रम एक और दो पर रखा गया है। द डेली स्टार की वेबसाइट पर आज सुबह प्रसारित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि 11 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश सैयद…
जकार्ता।इंडोनेशिया में सेमेरू ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद बुधवार को 170 पर्वतारोहियों को सुरक्षित रूप से निकाल लिया गया। स्थानीय मीडिया ने गुरूवार काे यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘रानू कुम्बोलो निगरानी चाैकी’ पर फंसे 178 लोगों में पर्वतारोही, पोर्टर, सात गाइड और छह पर्यटन अधिकारी शामिल थे। अन्य आठ के बारे में अभी काेई जानकारी नहीं है। इस बीच खबराें के मुताबिक ज्वालामुखी में विस्फोट बुधवार काे हुआ जिसके बाद राख के गुबार और लावे के प्रवाह ने आसपास के क्षेत्राें काे अपनी चपेट में ले लिया। लावा तथा चट्टानों के टुकड़े 13 किलोमीटर दूर तक फैले हुए…
बेलेंम (ब्राजील) भारत ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन अब सिर्फ पर्यावरण का मुद्दा ना रहकर राष्ट्रीय एवं वैश्विक सुरक्षा के लिए खतरा बन चुका है जिसके खिलाफ तत्काल एकजुट वैश्विक कार्रवाई की जरूरत है।केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार काे यहां जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कोप-30 के इतर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में यह बात कही। उन्हाेंने कहा, “जलवायु परिवर्तन की वजह से होने वाले मौसमी घटनाएं, समुद्रजल स्तर में वृद्धि, जल संकट और खाद्य सुरक्षा की चुनौतियां सीधे-सीधे देशों की संप्रभुता और स्थिरता को प्रभावित कर रही हैं। यह नया सुरक्षा खतरा है, जिसे…
काठमांडू। नेपाल में युवाओं के विद्रोह के बाद नियुक्त की गईं अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के प्रति भी जेन जी समूह में नाराजगी हो गई है। जेनजी आंदोलन की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को 23 जेनजी समूहों ने उन्हें हटाने की मांग की है। युवाओं ने आज राष्ट्रपति कार्यालय में एक ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया है। राष्ट्रपति कार्यालय में ज्ञापन पत्र जमा करने वालों में अधिकांश राजावादी जेनजी समूह शामिल हैं। जेनजी विद्रोह के बाद गठित सुशीला कार्की नेतृत्व वाली सरकार से बड़े भ्रष्टाचार मामलों में संलग्न लोगों के खिलाफ कार्रवाई…
काठमांडू। प्रधान न्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत के नेतृत्व में सर्वोच्च अदालत का एक उच्चस्तरीय दल दो दिन बाद भारत के दौरे पर रवाना होगा। भारत के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नेपाल के सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राउत के अलावा कानून मंत्री जस्टिस अनिल सिन्हा भी शनिवार को भारत की राजधानी नई दिल्ली जाने वाले हैं। प्रधान न्यायाधीश राउत के नेतृत्व वाले इस दल में सर्वोच्च अदालत की वरिष्ठतम न्यायाधीश सपना प्रधान मल्ल, मुख्य रजिस्ट्रार विमल पौडेल सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। कार्यक्रम के अनुसार यह दल रविवार को राष्ट्रपति…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित भाजपा शासित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। आज नीतीश मंत्रिमंडल में जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, उनमें जमुई विधानसभा सीट से जीतीं श्रेयसी सिंह भाजपा की ओर से युवा चेहरों में शामिल हैं। इसके अलावा…
पटना। बिहार की राजनीति आज जिस मुकाम पर खड़ी है, उसकी पूरी कहानी 75 साल के मुख्यमंत्री इतिहास में दर्ज है। स्वतंत्र भारत के शुरुआती दिनों में कांग्रेस का दबदबा, फिर सामाजिक न्याय की लहर और अब सुशासन मॉडल। इन सबके केंद्र में वे चेहरे रहे, जिन्होंने राज्य की दिशा तय की। बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बैठने वाले नेताओं की सूची सिर्फ सत्ता परिवर्तन का ब्यौरा नहीं, बल्कि राजनीति, समाज और जातीय समीकरणों के उतार-चढ़ाव की जीवंत दास्तान है। साढ़े सात दशक की राजनीतिक यात्रा, कौन कब मुख्यमंत्री रहा? 1946 में श्रीकृष्ण सिंह के साथ शुरू हुई बिहार के…