Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»कोलकाता टेस्ट में हार के बाद पंत ने कहा- हमें लक्ष्य हासिल करना चाहिए था
स्पोर्ट्स

कोलकाता टेस्ट में हार के बाद पंत ने कहा- हमें लक्ष्य हासिल करना चाहिए था

avnpostBy avnpostNovember 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

कोलकात। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रनों से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारतीय टीम को जीत के लिए दूसरी पारी में 124 रन बनाने थे, लेकिन टीम 93 रन ही बना सकी। मैच हारने के बाद भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते थे, लेकिन दूसरी पारी में हम पर दबाव बढ़ता गया।

नियमित कप्तान शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद मैच में पंत कप्तानी कर रहे थे। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पंत ने कहा कि इस तरह के मैच में आप ज्यादा नहीं सोच सकते। हमें इस स्कोर को हासिल करना चाहिए था। दूसरी पारी में हम पर दबाव बढ़ता गया।

रविवार सुबह दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा और कॉर्बिन बॉश की बल्लेबाजी पर पंत ने कहा कि टेम्बा और बॉश ने शानदार साझेदारी की और इसी ने उन्हें मैच में वापस ला दिया।

पंत ने कहा कि विकेट से मदद मिल रही थी। ऐसे में 120 के करीब का लक्ष्य भी मुश्किल हो जाता है, लेकिन एक टीम के तौर पर हमें दबाव को झेलने में सक्षम होना चाहिए। पंत ने टीम की आगे की रणनीती को लेकर कहा कि अभी सुधारों के बारे में नहीं सोचा है, मैच अभी-अभी खत्म हुआ है। हम मजबूत वापसी करेंगे।

मैच जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि बहुत रोमांचक मैच रहा। आप इस तरह के मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं और स्पष्ट रूप से नतीजों के पक्ष में रहना चाहते हैं। मुझे लगता है कि हमने मैच में अपनी पकड़ बनाए रखने की पूरी कोशिश की। हमें पता था कि बल्लेबाजी मुश्किल होगी, हमारे लिए भी मुश्किल थी, लेकिन हमें जो भी मौका मिला उसका फायदा उठाना था। मुझे लगता है कि हमने यह बखूबी किया। खुशकिस्मती से सब कुछ ठीक रहा। हमारे गेंदबाजों ने हमें मैच में वापस ला दिया।

पहले टेस्ट मैच का हालमैच की बात करें, तो ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 30 रनों से हरा दिया। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 153 रन पर सिमटकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम रविवार को दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ढेर हो गई। कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी करने नहीं आ सके थे। वॉशिंगटन सुंदर ने 92 गेंदों पर 31 रन और अक्षर पटेल ने 17 गेंदों पर 26 रन की पारी जरूर खेली, मगर अन्य किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.