-
नेतरहाट विद्यालय के शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ
-
पुलिस रेडियो में बहाली के लिए शारीरिक परीक्षा में संशोधन
-
पुरुष 6 और महिला उम्मीदवार 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ पूरा करेंगे
-
ई-साक्ष्य और ई-समन की व्यवस्था होगी
रांची बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कैबिनेट में लिए गये फैसले की जानकारी दी। उन्होनें बताया कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक होगा। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षक के उत्तर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जायेगा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में संविदा पर कार्यरत 24 कर्मियों को अधिसूचना जारी होने की तिथि से नियमित किया जाएगा। पुलिस रेडियो में अवर पुलिस निरीक्षक वि तंतु एवं आईआरबी में आरक्षी के पद पर नियुक्ति के लिए शारीरिक परीक्षा में संशोधन किया गया है। पहले पुरुष को 8 किलोमीटर और महिलाओं को 4 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी में अब पुरुष को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में और महिलाओं को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट पूरी करनी होगी। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के आयोजन के लिए पूर्व में जो स्टीमेट था उसमें एक करोड़ से 50 फीसदी ऊंची दर 1.50 करोड़ खर्च करने की मंजूरी दी गई. राष्ट्रीय आवास योजना के तहत अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में आरबीआई के प्रारूप की सहमति दी गई. झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री स्कूल आफ एक्सीलेंस योजना के तहत प्रत्येक स्कूल को लेबोरेटरी और आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने के लिए 20-20 लाख रुपए दिए जाएंगे। गारंटी मोचन निधि संचालन के लिए आरबीआई की अधिसूचना के प्रारूप में सहमति दी गई. इसके तहत सार्वजनिक उपकरण की कंपनी जो बॉन्ड जारी करते हैं उसके अगेंस्ट सरकार गारंटी देगी और एक फंड मिलेगा. देवघर में 113 करोड़ की लागत से 4 स्टार होटल बैद्यनाथ बिहार बनाने की मंजूरी दी गई. सेतु बंधन परियोजना के तहत 37 करोड रुपए के लागत से छह आरओबी बनेंगे. विश्व बैंक संपोषित पॉलीटेक्निक संस्थानों में संविदा पर कार्यरत शिक्षक ,कर्मियों का सेवा नियमित किया गया.
