Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»घाटशिला उपचुनाव: 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतों की गिनती
झारखंड

घाटशिला उपचुनाव: 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतों की गिनती

avnpostBy avnpostNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में आयोजित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षकों को ईवीएम की सील की जांच, काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी और परिणाम पत्रक की तैयारी से संबंधित जानकारी दी गई। मतगणना सहायकों को नियंत्रण इकाई से परिणाम पढ़ने, डेटा दर्ज करने और आवश्यक फॉर्म भरने की प्रक्रिया सिखाई गई, वहीं माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक राउंड में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को प्रत्येक हॉल में समग्र समन्वयक की भूमिका सौंपी गई है, जो किसी भी तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वीवीपैट पर्चियों की गणना भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया चुनाव की विश्वसनीयता का सबसे अहम चरण है, इसलिए प्रत्येक कर्मी को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है। निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केंद्र में केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा और संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी।

मतगणना कार्य 14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जहां कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.