Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने सेंट्रोसोम के रहस्यों का किया खुलासा
देश

आईआईटी जोधपुर के वैज्ञानिकों ने सेंट्रोसोम के रहस्यों का किया खुलासा

avnpostBy avnpostNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

जोधपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जोधपुर के वैज्ञानिकों ने कोशिका के मिशन कंट्रोल सेंटर-सेंट्रोसोम के कार्य तंत्र को समझने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस शोध से कैंसर और दुर्लभ आनुवंशिक रोगों के उपचार की नई राहें खुलने की उम्मीद है।

आईआईटी जोधपुर के बायोसाइंस एंड बायोइंजीनियरिंग विभाग की सह आचार्य डॉ. प्रियांका सिंह और उनकी टीम ने सेंट्रोसोम की संरचना और उसकी कार्यप्रणाली का अध्ययन करते हुए यह उजागर किया कि यह सूक्ष्म जैविक केंद्र कोशिकाओं के विभाजन और वृद्धि को नियंत्रित करता है। जब यह संतुलन बिगड़ता है, तो कैंसर या माइक्रोसेफली जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन्न होती हैं। डॉ. सिंह के अनुसार हम कोशिका की कार्यप्रणाली का सटीक ब्लूप्रिंट समझना चाहते हैं, ताकि कैंसर को वहीं रोका जा सके, जहां वह शुरू होता है और स्वस्थ कोशिकाओं को कोई क्षति न पहुंचे।

टीम ने पाया कि पीएलके4 प्रोटीन कोशिका विभाजन का प्रमुख स्विच है, जबकि एसटीआईएल प्रोटीन और बीआरसीए1 ट्यूमर सप्रेसर प्रोटीन के बीच नया संबंध यह दर्शाता है कि कोशिका के भीतर यह प्रणाली स्वयं कैंसर-रोधी भूमिका निभाती है। इसके साथ ही शोध में यह भी सामने आया कि सीपीएपी प्रोटीन में परिवर्तन (म्यूटेशन) सेंट्रोसोम की संख्या या आकार को प्रभावित करता है, जिससे विकास संबंधी विकार और दुर्लभ बीमारियां जन्म लेती हैं। टीम ने ऐसे रासायनिक यौगिकों की पहचान भी की है जो सेंट्रोसोम की असामान्य संख्या को सामान्य बना सकते हैं यह भविष्य की लक्षित एंटी-कैंसर थेरेपी के लिए एक नई दिशा मानी जा रही है।

कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सक्षमयह शोध आईआईटी जोधपुर के रसायनशास्त्र विभाग के डॉ. संदीप मुरारका के सहयोग से किया गया है, जिनकी टीम टैक्सोल जैसी दवाओं के विकल्प के रूप में नए रसायनों का विकास कर रही है। प्रारंभिक परिणामों से पता चला है कि ये यौगिक कम मात्रा में ही कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने में सक्षम हैं। डॉ. सिंह की प्रयोगशाला वर्तमान में चिकित्सकों और वैज्ञानिकों के साथ एक राष्ट्रीय नेटवर्क स्थापित कर रही है ताकि भारत में सेंट्रोसोम-संबंधी दुर्लभ रोगों के प्रारंभिक निदान और अनुवांशिक पैटर्न की पहचान की जा सके।

सेंट्रोसोम वास्तव में कोशिका का कमांड सेंटरडॉ. सिंह का कहना है कि सेंट्रोसोम वास्तव में कोशिका का कमांड सेंटर है, दि हम यह समझ लें कि यह कैसे निर्णय लेता है, तो हम बीमारियों के नियमों को फिर से लिख सकते हैं- कैंसर से लेकर दुर्लभ विकास संबंधी विकारों तक। आईआईटी जोधपुर का यह शोध न केवल कोशिका विज्ञान की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, बल्कि ऑन्कोलॉजी, न्यूरोलॉजी और पुनर्जनन चिकित्सा के क्षेत्र में भी भारत की वैज्ञानिक क्षमता को नई ऊंचाई प्रदान करता है।———————–

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026

सीसीएल की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग, विस्थापित उतरे सड़क पर

July 20, 2026

✤ अभी-अभी

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.