Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»एफआईएच महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित, ज्योति सिंह करेंगी टीम की अगुवाई
स्पोर्ट्स

एफआईएच महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित, ज्योति सिंह करेंगी टीम की अगुवाई

avnpostBy avnpostNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सोमवार को एफआईएच महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 25 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक सैंटियागो (चिली) में खेला जाएगा।

18 खिलाड़ियों और 2 वैकल्पिक खिलाड़ियों से बनी यह 20 सदस्यीय भारतीय टीम अपने कड़े अभ्यास का नतीजा दिखाने और विश्व स्तर पर मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। भारत को पूल-सी में रखा गया है, जिसमें जर्मनी, आयरलैंड और नामीबिया जैसी टीमें हैं। भारत अपना पहला मुकाबला 01 दिसंबर को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 3 दिसंबर को जर्मनी और 5 दिसंबर को आयरलैंड से भिड़ेगा। प्रत्येक पूल की शीर्ष टीमें 7 से 13 दिसंबर के बीच खेले जाने वाले नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी। टीम की कप्तानी एक बार फिर ज्योति सिंह के हाथों में होगी, जबकि मुख्य कोच तुषार खांडेकर टीम की कमान संभालेंगे।

मुख्य कोच तुषार खांडेकर ने टीम चयन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं इस टीम से बहुत खुश हूं। हमारा मुख्य फोकस अनुशासन पर रहा है और इसी सोच के साथ हमने यह टीम बनाई है। बीते कुछ महीनों में लड़कियों ने रक्षा और फिनिशिंग दोनों क्षेत्रों में शानदार सुधार दिखाया है। अब वे ज्यादा परिपक्व और आत्मविश्वासी नजर आ रही हैं।”

उन्होंने कहा, “हम सभी चिली जाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। टीम का जोश और आत्मविश्वास दोनों ही उच्च स्तर पर हैं, और हमें उम्मीद है कि यह टीम विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेगी।”

टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: निधि, एंगिल हर्षा रानी मिन्ज।

डिफेंडर: मनीषा, लल्थनलुआलांगी, साक्षी शुक्ला, पूजा साहू, नंदिनी।

मिडफील्डर: साक्षी राणा, ईशिका, सुनेलिता टोप्पो, कप्तान ज्योति सिंह, खैदेम शिलैमा चानू, बिनिमा धान।

फॉरवर्ड: सोनम, पूर्णिमा यादव, कनिका सिवाच, हिना बानो, सुखवीर कौर।

वैकल्पिक खिलाड़ी: प्रियंका यादव, पार्वती टोप्पो।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.