प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा खेल भावना, शारीरिक दक्षता एवं आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रिज़र्व पुलिस लाइन्स ग्राउण्ड में “26वीं प्रयागराज जोन अन्तरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2025” के चार दिवसीय आयोजन का गुरुवार को शुभारम्भ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संयुक्त रूप से किया । पुलिस बैंड टीम द्वारा मधुर धुनों की प्रस्तुति दी गई। प्रयागराज जोन के आठ जनपदों प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, महोबा, हमीरपुर, बाँदा एवं चित्रकूट की पुलिस टीमों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी शिवसहाय ने मार्च पास्ट की सलामी ली और प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।…
Author: avnpost
पलामू। जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू में स्टोन माइंस के उदघाटन कार्यक्रम में पुलिस पर किए गए हमले को लेकर तीन नामजद सहित 100 से अधिक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में मजिस्ट्रेट संजीत कुमार के बयान पर गुरूवार को सरकारी कार्य में बाधा डालने, हमला करने और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। नामजद आरोपितों में रेवारातू गांव के भीम सिंह, विकास कुमार सिंह और उदेश्वर राम शामिल हैं। लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने इसकी पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि रेवारातू गांव में बुधवार…
पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। गुरुवार को घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित गांधनिया हाट मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (गठबंधन) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे-जैसे दोपहर होती गई, मैदान झंडों, पोस्टरों और झामुमो के नारे तीर-कमान जीत सुनिश्चित से गूंज उठा। मंच पर पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन का पार्टी कार्यकर्ताओं…
रांची। झारखंड उच्च न्यायालय ने हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को बड़ी राहत दी है। गुरुवार को भैरव सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत ने जमानत दे दी है। भैरव सिंह को 20-20 हजार के दो निजी मुचलके जमा करने की शर्त पर जमानत दी गई है। भैरव सिंह को आज जिस मामले में जमानत मिली है, वह रांची के चुटिया थाना में हुए विवाद से जुड़ा है। इस संबंध में चुटिया थाना में कांड संख्या 125/2025 दर्ज की गई है। रांची सिविल कोर्ट ने 13 अगस्त को इस केस…
रांची। रांची जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आठ और नौ नवंबर को 14वीं रांची जिला खो-खो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। रांची जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष संतोष प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि यह प्रतियोगिता पुराने झारखंड विधानसभा स्थित जगन्नाथपुर थाना मैदान में होगी। जिला स्तर पर आयोजित इस चैंपियनशिप में रांची जिले के सभी इच्छुक विद्यालय, क्लब या प्रखंड की टीमें भाग ले सकती हैं।
हिंदुस्तान के मशहूर उलेमा ए कराम, इस्लामिक स्कॉलर के साथ झारखंड सरकार के मंत्री विधायकगण भी होंगे शामिल रांची- मदरसा आलिया अरबिया, कांके रांची में 19 वां जलसा-ए-दस्तार बंदी” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 नवंबर 2025 दिन शनिवार को शाम 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। इस एतिहासिक जलसा-ए-दस्तार बंदी में हिंदुस्तान के मशहूर उलेमा ए कराम, इस्लामी स्कॉलर तशरीफ़ ला रहे हैं। मौलाना सूफियान दारुल उलूम देवबंद, मौलाना अहमदुल हुसैनी गाजीपुर, मौलाना गैयूर अहमद सहारनपुर, मुफ्ती सोहराब पटना, मुफ्ती अनवर कासमी रांची, कारी सोहेब अहमद रांची, मौलाना साबिर हुसैन रांची, तशरीफ़…
तेली समाज का राजभवन के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन झारखंड में तेल घानी विकास बोर्ड के गठन की मांग रांची : झारखंड तैलिक साहू सभा के रांची जिलाध्यक्ष कुमार रौशन साहू की अध्यक्षता में पूरे झारखंड से चल कर आए तेली समाज के प्रतिनिधियों ने राजभवन के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया ।सैकड़ों की संख्या में तेली समाज के प्रतिनिधि सुबह से ही राजभवन के समक्ष जुटे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्यारह बजे धरना प्रारंभ हुआ । विभिन्न जिले से आए हुए वक्ताओं ने बारी बारी से सभा को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए । दिन भर…
Ranchi: गुरुवार को परिवहन विभाग झारखंड सरकार के आदेशानुसार पूरे झारखंड में दिनांक 03.11.2025 से 09.11.2025 तक चलने वाले सप्ताहित जागरूकता कार्यक्रम के तहत सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आज बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार, तकनीकी सहायक अभय कुमार जी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर स्कूल के प्राचार्या सुतापा भट्टाचार्य, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी एवं नटराज…
Ranchi: अबुआ अधिकार मंच, झारखण्ड के रांची विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी के विरुद्ध रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव किया लगभग 4 घंटे चले धरना प्रदर्शन मे छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के मनमानी के खिलाफ जम कर नरेबाज़ी की घेराव का नेतृत्व कर रहे अभिषेक शुक्ला ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय से सम्बद्ध छात्र-छात्राओं को इस समय कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसमें मुख्य रूप से कुरमाली भाषा से संबंधित पीएचडी पंजीकरण,पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024 एवं एक व्यक्ति एक पद. 1. कुरमाली भाषा के पीएच.डी. पंजीकरण से…
Ranchi: भगवान बिरसा मुण्डा जयंती 15 नवम्बर को सम्पूर्ण भारत वर्ष में जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुण्डा जी ने अंग्रेजों से गुलाम भारत को स्वतंत्र कराने के लिए सम्पूर्ण समाज के साथ बहुत बडा संघर्ष किया। अंग्रेज जनजाति समाज की धर्म-संस्कृति एवं परम्परा को नष्ट करने का षडयंत्र कर रहे थे, उसके खिलाफ भी भगवान बिरसा मुण्डा जी ने आवाज उठायी। सम्पूर्ण देशभर में जनजाति समाज के हजारों लोगों ने भगवान बिरसा मुण्डा, सिद्धो-कान्ह, तिलका मांझी नीलाम्बर-पीताम्बर, मामा टंट्या भील, भीमा नायक, वीरांगना देकर देश को स्वाधीनता दिलायी। परन्तु हमसब जानते हैं जनजाति…