हिंदुस्तान के मशहूर उलेमा ए कराम, इस्लामिक स्कॉलर के साथ झारखंड सरकार के मंत्री विधायकगण भी होंगे शामिल
रांची- मदरसा आलिया अरबिया, कांके रांची में 19 वां जलसा-ए-दस्तार बंदी” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 8 नवंबर 2025 दिन शनिवार को शाम 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा। इस एतिहासिक जलसा-ए-दस्तार बंदी में हिंदुस्तान के मशहूर उलेमा ए कराम, इस्लामी स्कॉलर तशरीफ़ ला रहे हैं। मौलाना सूफियान दारुल उलूम देवबंद, मौलाना अहमदुल हुसैनी गाजीपुर, मौलाना गैयूर अहमद सहारनपुर, मुफ्ती सोहराब पटना, मुफ्ती अनवर कासमी रांची, कारी सोहेब अहमद रांची, मौलाना साबिर हुसैन रांची, तशरीफ़ ला रहे हैं। जलसा में 342 हुफ्फाज ए कराम के सरो पर दस्तार बांधी जाएगी। मदरसे के मोहतमीम कारी अशरफुल हक, नायब मोहतमीम मौलाना मुकर्रम और जिम्मेदार कारी अब्दुर रऊफ, मौलाना इम्तियाज, मौलाना मंसूर, मौलाना शहाबुद्दीन, मौलाना फिरोज ने बताया कि यह जलसा एक तारीखी जलसा होने जा रहा है। क्योंकि यह जलसा 11 वर्षों बाद हो रहा है। वहीं मौलाना ताजुद्दीन, मौलाना अहमद हुसैन, मौलाना मुस्तफा, मौलाना मोईन, कारी खालिद, कारी मुजफ्फर, मौलाना शहामत, मौलाना मुर्तजा, हाफिज कुद्दूस, हाफिज इरफान, हाफिज ग़ुलशाद, हाफिज मुश्ताक ने संयुक्त रूप से बताया कि यह जलसा एक तारीखी जलसा होगा। मदरसा आलिया का जलसा हर बार तारीखी रहा है। यहां आने वाले मेहमानों का रहने, खाने, पीने और सभी चीजों का ध्यान रखा जाता है। मदरसा के प्रिंसिपल कारी अशरफुल हक और नायब प्रिंसिपल मौलाना मुकर्रम ने बताया कि इस एतिहासिक जलसा ने झारखंड सरकार के मंत्री और विधायकगण भी शामिल होंगे। उसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
