Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»घाटशिला का स्वाभिमान तीर-कमान, इसे मजबूत बनाना हमारी जिम्मेदारी : कल्‍पना
झारखंड

घाटशिला का स्वाभिमान तीर-कमान, इसे मजबूत बनाना हमारी जिम्मेदारी : कल्‍पना

avnpostBy avnpostNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। गुरुवार को घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा स्थित गांधनिया हाट मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (गठबंधन) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। जैसे-जैसे दोपहर होती गई, मैदान झंडों, पोस्टरों और झामुमो के नारे तीर-कमान जीत सुनिश्चित से गूंज उठा। मंच पर पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि घाटशिला की धरती हमेशा से झारखंड आंदोलन और उसकी अस्मिता की रक्षा की प्रतीक रही है। उन्होंने कहा कि यह इलाका झारखंड के स्वाभिमान का प्रतीक है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन और रामदास सोरेन जैसे आंदोलनकारियों के संघर्ष से ही आज हम झारखंड को अपनी पहचान के साथ देख पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि तो देते हैं, लेकिन सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब इस उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजेंगे। घाटशिला का मान, सम्मान और स्वाभिमान तीर-कमान है। इसे मजबूत बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

कल्पना सोरेन ने लोगों से एकजुट होकर गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है और जनता से मिले विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा।

इस मौके पर झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, प्रखंड और पंचायत स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा में स्थानीय ग्रामीणों, महिला समूहों और युवा मोर्चा के सदस्यों की उपस्थिति रही।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.