Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»डब्ल्यूपीएल : आरसीबी ने पूर्व इंग्लिश गेंदबाज अन्या श्रुबसोल को सहायक कोच बनाया
स्पोर्ट्स

डब्ल्यूपीएल : आरसीबी ने पूर्व इंग्लिश गेंदबाज अन्या श्रुबसोल को सहायक कोच बनाया

avnpostBy avnpostNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की मेगा नीलामी से पहले रविवार को इंग्लैंड की पूर्व तेज गेंदबाज अन्या श्रुबसोल को सहायक कोच नियुक्त किया है। श्रुबसोल नवनियुक्त मुख्य कोच मालोलन रंगराजन के साथ काम करेंगी, जिन्होंने ल्यूक विलियम्स की जगह ली है।

अपने खेल के दिनों में विश्व क्रिकेट की शीर्ष तेज गेंदबाजों में से एक श्रुबसोल 2017 महिला विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थीं। वह फाइनल में भारत के खिलाफ 47 रन देकर 6 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच भी रहीं। अन्या श्रुबसोल ने साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। उनके नाम 200 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं।

द हंड्रेड महिला प्रतियोगिता में खिलाड़ी-कोच की भूमिका निभाने के बाद श्रुबसोल कोचिंग अनुभव के साथ आरसीबी में शामिल हुई हैं।

श्रुबसोल की नियुक्ति पर मुख्य कोच रंगराजन ने कहा, “अन्या अपने साथ अनुभव और नेतृत्व का खजाना लेकर आई हैं। वह हमारी गेंदबाजी इकाई की देखरेख करेंगी और हमारे थिंक टैंक की एक अभिन्न सदस्य के रूप में काम करेंगी। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह टीम के साथ सहजता से घुल-मिल जाएंगी और मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह महत्वपूर्ण प्रभाव डालेंगी।”

आरसीबी ने चार खिलाड़ियों को किया है रिटेन

महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को होना है। इससे पहले सभी टीमों ने बीते दिनों रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। आरसीबी ने भी अपने चार प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने की घोषणा की थी। रिटेन किए गए खिलाड़ियों में कप्तान स्मृति मंधाना (3.5 करोड़ रुपये), विकेटकीपर ऋचा घोष (2.75 करोड़ रुपये), ऑलराउंडर एलिस पेरी (2 करोड़ रुपये) और स्पिन ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल (60 लाख रुपये) शामिल हैं। इन सभी 4 खिलाड़ियों पर आरसीबी ने कुल 8.85 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। अब ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के पास 6.15 करोड़ रुपये बचे हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.