Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»दिल्ली कैपिटल्स ने घोषित की रिटेंशन सूची, जेमिमा और शेफाली को रखा बरकरार
स्पोर्ट्स

दिल्ली कैपिटल्स ने घोषित की रिटेंशन सूची, जेमिमा और शेफाली को रखा बरकरार

avnpostBy avnpostNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू-जीएमआर समूह के स्वामित्व वाली दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले अपनी प्रमुख खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची की घोषणा कर दी है। तीन बार की फाइनलिस्ट रही टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मरिजान काप, एनेबेल सदरलैंड और निकी प्रसाद को बरकरार रखने का फैसला किया है।

जेमिमा और शेफाली हाल ही में भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रही हैं और उन्होंने सेमीफाइनल तथा फाइनल में अहम योगदान देकर टीम इंडिया की जीत में बड़ा रोल निभाया।

टीम प्रबंधन का कहना है कि यह फैसला टीम की निरंतरता और संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है ताकि नई नीलामी चक्र में टीम और मजबूत होकर उतरे।

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने कहा, “ऐसे सफल और एकजुट समूह से खिलाड़ियों को रिलीज करना हमेशा कठिन होता है, लेकिन मेगा ऑक्शन की यही चुनौती है। हम अपनी रिटेंशन सूची से बेहद संतुष्ट हैं। जेमिमा, शेफाली, मरिज़ान, एनेबेल और निकी हमारे लिए एक मज़बूत कोर तैयार करती हैं। उम्मीद है कि इस बार हम एक कदम आगे बढ़कर खिताब जीतेंगे।”

दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने कहा, “डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए एक अद्भुत यात्रा रही है। हमारी टीम ने पहले तीन सीजनों में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार फाइनल तक पहुंची। नया चक्र हमारे लिए नए अवसर लेकर आ रहा है। हम अपने मौजूदा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को और निखारते हुए एक मज़बूत टीम बनाएंगे।”

टीम के मुख्य कोच जोनाथन बैटी ने कहा, “पिछले तीन सीज़नों में टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला और एक परिवार की तरह साथ रही। खिलाड़ियों को रिलीज़ करना हमेशा मुश्किल होता है, लेकिन यही इस लीग की वास्तविकता है। हम अपने रिटेंड खिलाड़ियों से बेहद खुश हैं और अब हमारा ध्यान बाकी टीम को इनके इर्द-गिर्द तैयार करने पर रहेगा।”

महिला प्रीमियर लीग 2026 का मेगा ऑक्शन नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दिल्ली कैपिटल्स अब तक लीग के हर सीजन में फाइनल तक पहुंचने वाली एकमात्र टीम है।

रिटेन खिलाड़ी:

जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मरिजान कैप, एनेबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद

रिलीज्ड खिलाड़ी:

मेग लैनिंग, स्नेहा दीप्थी, ऐलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेस जोनासन, मिन्नू मणि, एन चरनी, शिखा पांडे, नंदिनी कश्यप, सारा ब्राइस, तानिया भाटिया, राधा यादव, तितास साधु।

उपलब्ध स्लॉट्स: 13

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.