नवी मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें अंदर से महसूस हो रहा था कि रविवार का दिन शैफाली वर्मा का है — और उनका यही “गट फीलिंग” भारत के लिए ऐतिहासिक विश्व कप जीत का कारण बना। विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 299 रन का लक्ष्य रखा था। उस समय जब दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वूल्वार्ट और सुने लूस 52 रनों की साझेदारी कर रही थीं, हरमनप्रीत ने शैफाली को गेंद थमाने का फैसला किया — और यहीं से मैच का रुख पलट गया। शैफाली, जिन्होंने पहले…
Author: avnpost
नई दिल्ली,। भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज से तीसरे मैच के बाद रिलीज़ कर दिया गया है। इस मैच में भी कुलदीप को खेलने का मौका नहीं मिला। टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि कुलदीप इंडिया ए टीम से जुड़कर दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच में हिस्सा ले सकें। यह मुकाबला 6 नवंबर से बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक ‘एक्स’ (X) अकाउंट पर साझा की। कुलदीप…
भारत की बेटियों का करिश्मा: महिला टीम ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप जीत के साथ तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड नवी मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीतकर न सिर्फ खिताब अपने नाम किया बल्कि कई विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। इस जीत के साथ भारत अब ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद 50 ओवर के वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला चौथा देश बन गया है। आइए जानते हैं इस…
मुरादाबाद। डॉ भीमराव पुलिस अकादमी मुरादाबाद में डिप्टी एसपी का प्रशिक्षण ले रही हैं आगरा निवासी दीप्ति शर्मा ने महिला क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मैच भारतीय टीम की ओर से 58 गेंद में 58 रन की पारी खेल कर और 5 विकेट लेकर पीतलनगरी का नाम दुनिया भर में और ज्यादा चमका दिया। दीप्ति शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक नौ मुकाबले खेले हैं जिनमें 7 पारियों में उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ कुल 215 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उनका प्रदर्शन और भी शानदार रहा। नौ मैचों में उन्होंने 22 विकेट हासिल किए जिनमें एक मैच…
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कांठ रोड स्थित आरएसडी एकेडमी में जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन मुरादाबाद के तहत सोमवार को एक दिवसीय द्वितीय विंटर कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुरादाबाद मंडल के लगभग 20 विद्यालयों एवं क्लब के 450 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें आरएसडी और थापा ताइक्वांडो एकेडमी विजेता बने। प्रतियोगिता का शुभारंभ आरएसडी एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. गरिमा शर्मा द्वारा किया गया। जिला ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शाहवेज़ अली ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को ताइक्वांडो खेल…
बम्बोलिम (गोवा)। केरल ब्लास्टर्स एफसी ने शानदार आक्रामक प्रदर्शन करते हुए एआईएफएफ सुपर कप ग्रुप-डी मुकाबले में स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ केरल ब्लास्टर्स ग्रुप में दो मैचों में छह अंक और +4 गोल अंतर के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। उनका अगला मुकाबला 6 नवंबर को मुंबई सिटी एफसी से होगा, जो आज बाद में राजस्थान यूनाइटेड के खिलाफ खेलेगी। जीएमसी एथलेटिक स्टेडियम में सोमवार को खेले गए मैच में टीम के नए खिलाड़ी कोल्डो ओबिएटा ने दो गोल दागे, जबकि थिंगुजम कोरोउ सिंह ने एक शानदार ओवरहेड किक से…
नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने सोमवार को घोषणा की कि मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 के बाद समाप्त हो जाएगा। यह विश्व कप फरवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने यह फैसला राष्ट्रीय टीम के अगले चरण की रणनीतिक योजना के तहत लिया है। बोर्ड ने यह भी पुष्टि की कि नए मुख्य कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया टी20 विश्व कप 2026 के बाद शुरू की जाएगी। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्रॉट के समर्पण, अनुशासन और योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।…
नई दिल्ली। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को भारतीय हॉकी के 100 वर्ष (1925-2025) पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य समारोह के आयोजन की घोषणा की। हॉकी इंडिया के सहयोग से आयोजित होने वाला यह शताब्दी समारोह 7 नवंबर को नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसके समानांतर देश के 550 से अधिक जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत इन जिलों में एक साथ 1,400 से अधिक हॉकी मैच खेले जाएंगे, जिनमें जमीनी स्तर पर 36,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। सोमवार को यहां मेजर ध्यान चऺद…
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे उम्रदराज ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चार्ल्स कॉस्ट का 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कॉस्ट ने 1948 लंदन ओलंपिक में साइक्लिंग टीम पर्स्यूट इवेंट में फ्रांस को स्वर्ण पदक दिलाया था। चार्ल्स कॉस्ट ने न सिर्फ फ्रांस, बल्कि पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों के दिलों में अपनी अमर पहचान छोड़ी है। ओलंपिक्स.कॉम के अनुसार, उनका निधन 31 अक्टूबर, गुरुवार को हुआ। चार्ल्स कॉस्ट ने सर्ज ब्लुसॉन, फर्नांड डेकेनाली और पियरे एडम के साथ मिलकर यह ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था। वह पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में दूसरे अंतिम…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी की समूह कंपनियों के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत उनसे जुड़ी 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क की हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत संपत्तियों को कुर्क करने के लिए चार अनंतिम आदेश जारी किए हैं। इन संपत्तियों में 66 वर्षीय अंबानी का मुंबई के पाली हिल स्थित में घर और उनके समूह की कंपनियों की अन्य आवासीय एवं वाणिज्यिक संपत्तियां शामिल हैं। दिल्ली में महाराजा रणजीत…