Ranchi: डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू के प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी जी ने बताया कि भारत के नव जागरण के पुरोधा महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के 200 वीं जन्मोत्सव , आर्यसमाज के 150 वर्ष और सत्यार्थ प्रकाश के 100 वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य में
दिल्ली में दिनांक 30, 31 अक्टूबर और 1,2 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन आयोजित किया गया था । इस सम्मेलन के मुख्य उद्घाटन कर्ता अतिथि सम्माननीय प्रधानमंत्री जी थे । दूसरे दिन के विशिष्ट अतिथि माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी थे । यहां लगभग पचास हजार आर्यसमाज और महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के अनुयायियों और 37 विदेशी देशों से 400 डेलिगेशन उपस्थित थे जैसे अमेरिका, म्यांमार, मलेशिया, आर्मेनिया, तंजानिया, यूगांडा,मौरीशस,सूरीनाम ।
इस अवसर पर सभा को गुजरात और महाराष्ट्र के महामहिम आचार्य वेदब्रत जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं , विशेष यज्ञ , विशेष प्रदर्शनी, अनेक सम्मेलनों को भी आयोजित किया गया था जिसमें डी ए वी नंदराज पब्लिक स्कूल से 15 छात्राएं,4 शिक्षकों का समूह, आर्य ज्ञान प्रचार समिति के प्रधान श्री एस एल गुप्ता,श्रीमती सुशीला गुप्ता,आर्यसमाज रांची के प्रधान श्री राजेन्द्र आर्य, श्रीमती उषा आर्या और अन्य सदस्य गण उपस्थित थे ।
नंदराज पब्लिक स्कूल की लड़कियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त किए और मन: सत्येन शुद्ध्यति इस वैदिक श्लोक पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी काफी सराहना हुई।
यह विद्यालय योग्यता के आधार पर हरेक सत्र में कुछ छात्राओं का चयन करती है जिसे न्यूनतम शुल्क के साथ आवासीय व्यवस्था देकर पढ़ाने का काम करती है । यह सफलता इन्हीं छात्राओं के नाम रहा है।
विद्यालय के प्रधान श्री प्रेम प्रकाश आर्य और प्राचार्य डॉ रविप्रकाश तिवारी जी ने इस कार्य में लगे सभी लोगों के प्रति धन्यवाद और शुभकामनाएं ज्ञापित किया।
