-
जिला प्रशासन ने प्रकृति को प्रधानता देते हुए जगह – जगह बांस का बेंच, डस्टबिन आदि का कराया है निर्माण
-
यहां आने वाले श्रद्धालु बाबा लुगु का करें दर्शन – एक अच्छा संदेश लेकर जाएं और एक अच्छा संदेश देकर जाएं, जिला प्रशासन का सेवा करना ध्येय
-
आदरणीय दिशोम गुरू शिबु सोरेन की स्मृति में प्रदर्शनी का आयोजन – होगा संगोष्ठी, लुत्फ होती जा रही स्वदेशी खेल – लाइव पेटिंग का भी हुआ आयोजन
-
माननीय मुख्यमंत्री के 05 नवंबर के आगमन को लेकर चाक – चौबंद की गई है व्यवस्था, मीडिया सेंटर – हेल्थ सेंटर एवं सूचना सहायता केंद्र की हुई है व्यवस्था
-
महोत्सव की तैयारी पुख्ता, दंडाधिकारी – पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त, सीसीटीवी – लाइव स्क्रिनिंग, नियंत्रण कक्ष, फायर सेफ्टी आदि दुरूस्तः एसपी
-
समाहरणालय सभागार में संवाददाता सम्मेलन का किया गया आयोजन, डीसी – एसपी ने दी महोत्सव की विस्तृत जानकारी
Bokaro: लुगुबुरू घंटाबाड़ी राजकीय महोत्सव 2025 को लेकर जिला प्रशासन बोकारो सभी तैयारी पूरी कर ली है। इस वर्ष *महोत्सव को और अधिक सुसंगठित, पर्यावरणीय एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाने* पर काम किया गया है। महोत्सव की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभागार में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें डीसी श्री अजय नाथ झा और एसपी श्री हरविंदर सिंह ने संयुक्त रूप से *मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की मुख्य विशेषताओं की जानकारी दी।
प्रकृति को प्रधानता – बांस से बने बेंच व डस्टबिन
जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्थल परिसर में *जगह-जगह बांस के बेंच, डस्टबिन एवं अन्य पर्यावरण हितैषी संरचनाएं* स्थापित की गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके।
श्रद्धालुओं से अपील – अच्छा संदेश लेकर जाएं, अच्छा संदेश देकर जाएं
उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे बाबा लुगु का दर्शन करें और यहां से एक अच्छा संदेश लेकर जाएं और एक अच्छा संदेश देकर जाएं। जिला प्रशासन का ध्येय है श्रद्धालुओं का सेवा करना। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले श्रद्धालु बाबा लुगु के अतिथि है और उन अतिथियों का सत्कार करना प्रशासन का कर्तव्य है।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में प्रदर्शनी
इस वर्ष के महोत्सव में आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही संगोष्ठी होगा। स्वदेशी खेल प्रतियोगिताएं, पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम और लाइव पेंटिंग का आयोजन भी हुआ है। इन आयोजनों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध जनजातीय परंपराओं को सशक्त रूप से प्रदर्शित* किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा पुख्ता
माननीय मुख्यमंत्री आगामी 05 नवम्बर को महोत्सव में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था की विशेष तैयारी की है। महोत्सव स्थल पर *मीडिया सेंटर, हेल्थ सेंटर और सूचना सहायता केंद्र की व्यवस्था की गई है ताकि आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
सीसीटीवी निगरानी और फायर सेफ्टी की व्यवस्था
मौके पर एसपी श्री हरविंदर सिंह ने बताया कि महोत्सव के दौरान सीसीटीवी कैमरे, लाइव स्क्रीनिंग, नियंत्रण कक्ष और फायर सेफ्टी सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही सभी स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। पूरे महोत्सव परिसर को अलग – अलग आठ जोनों में विभाजित किया गया है।
मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती हेमलता बुन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
