Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»सिने-जगत»नई डेट के साथ लौट आई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’
सिने-जगत

नई डेट के साथ लौट आई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’

avnpostBy avnpostNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आगामी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं। अब फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म 31 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक हफ्ता पहले, यानी 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में उतारा जाएगा। खुद कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी शेयर की और बताया कि क्रिसमस के मौके पर दर्शकों को एक खास सिनेमैटिक गिफ्ट दिया जाएगा। कार्तिक के पोस्ट के बाद ट्रेड एनालिस्ट और सिनेमाघर मालिकों में भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है, क्योंकि फिल्म क्रिसमस वीक पर रिलीज़ होने से फेमिली और युवाओं की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों का रुख कर सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ भी इसी तारीख यानी 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हो रही है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच दमदार बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं, जिन्होंने इसके पहले कार्तिक के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसी हिट फिल्म दी थी। यह जोड़ी फिर से इमोशन, रोमांस और म्यूजिक का खूबसूरत मिश्रण पेश करने की तैयारी में है। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में यह प्रोजेक्ट स्टार कास्ट, निर्देशक और बड़े प्रोडक्शन हाउस के कॉम्बिनेशन के चलते और भी चर्चा में है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दो दिवसीय फ्यूज़न फेयर 2026 का भव्य आगाज़: मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने किया उद्घाटन

July 14, 2026

झारखंडी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन पर आधारित फिल्म ‘सहरिया द जंगल ऑफ वॉरियर’ 5 जून को होगी रिलीज

May 23, 2026

Rihanna और उनके मेहमानों पहुचे अंबानी परिवार के घर

April 26, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.