Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»सिने-जगत»झारखंडी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन पर आधारित फिल्म ‘सहरिया द जंगल ऑफ वॉरियर’ 5 जून को होगी रिलीज
सिने-जगत

झारखंडी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन पर आधारित फिल्म ‘सहरिया द जंगल ऑफ वॉरियर’ 5 जून को होगी रिलीज

avnpostBy avnpostMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी अस्मिता की पृष्ठभूमि पर आधारित बहुप्रतीक्षित नागपुरी फिल्म ‘सहरिया द जंगल ऑफ वॉरियर’ अब रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म आगामी 05 जून को झारखंड सहित देश के कुछ अन्य राज्यों के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
यह जानकारी फिल्म की कलाकार रंजू मिंज ने शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि इसमें समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म का निर्माण रोशन उरांव के निर्देशन में तथा अनमोल खलखो के सहयोग से किया गया है। इसे बिट्स ऑफ मेलोडी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार किया गया है। फिल्म के तकनीकी पक्ष को भी उच्च स्तर पर तैयार किया गया है, जिसमें डीआई और मास्टर प्राइम मिक्सिंग चंडीगढ़ (पंजाब) में की गई है।
फिल्म की कहानी झारखंड के ग्रामीण और आदिवासी जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें जल-जंगल-जमीन की रक्षा, सामाजिक संघर्ष और विशेष रूप से मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) जैसे गंभीर और ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। इसके साथ ही फिल्म में झारखंड के वीर आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी विशेष रूप से दर्शाया गया है, जिससे यह फिल्म ऐतिहासिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण बन जाती है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में राजू तर्की, नितेश कच्छप, आशीष तिग्गा, भूषण नायक, रंजू मिंज, चांदनी बड़ाइक, एंजेल लकड़ा, प्रिया वर्मा, ईशा बड़ाईक और अंशु अग्रवाल शामिल हैं। वहीं नकारात्मक भूमिकाओं में सतीष सहदेव, दीपक लोहार और रवि राज ने अभिनय किया है। फिल्म का छायांकन धीरज डेनियल एवं सैम्यूल लकड़ा ने किया है, जबकि संपादन रे शर्मा द्वारा किया गया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दो दिवसीय फ्यूज़न फेयर 2026 का भव्य आगाज़: मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने किया उद्घाटन

July 14, 2026

Rihanna और उनके मेहमानों पहुचे अंबानी परिवार के घर

April 26, 2026

अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में उछाल

November 19, 2025

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.