Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»ठंड की गिरफ्त में आने लगा झारखंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट
झारखंड

ठंड की गिरफ्त में आने लगा झारखंड, न्यूनतम तापमान में गिरावट

avnpostBy avnpostNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। झारखंड ठंड की गिरफ्त में आने लगा है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
रांची में रविवार की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को रांची में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था, जो सोमवार को गिरकर 18.2 डिग्री दर्ज किया गया।
वहीं जमशेदपुर में रविवार को 22.5 डिग्री की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा, डालटेनगंज में 21.3 डिग्री की तुलना में 18.5 डिग्री, बोकारो में 22.2 डिग्री की तुलना में 19.1 डिग्री और चाईबासा में रविवार को 20.4 डिग्री की तुलना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वही सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह में लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप में गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य भर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान जगरनाथपुर में 33.9 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.4, डिग्री, जमशेदपुर में 31.8, डालटेनगंज में 31 डिग्री, बोकारो में 28.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति

June 3, 2026

प्राकृतिक संसाधनों का बचाव ही आपदा प्रबंधन का उद्देष्य: डालसा

June 3, 2026

सिनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब

June 3, 2026

✤ अभी-अभी

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे की तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश कार्यालय में बनी रणनीति

June 3, 2026

अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शारदा ग्लोबल स्कूल को दो कांस्य पदक

June 3, 2026

जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी में भारत ने सिंगापुर को 25-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में

June 3, 2026

प्राकृतिक संसाधनों का बचाव ही आपदा प्रबंधन का उद्देष्य: डालसा

June 3, 2026

सिनचिपी में अजिमुश्शान जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब

June 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.