Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनेगी !! कांग्रेस-राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा : अमित शाह
देश

बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बनेगी !! कांग्रेस-राजद का सूपड़ा साफ हो जाएगा : अमित शाह

avnpostBy avnpostNovember 3, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पटना/शिवहर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को शिवहर और सीतामढ़ी जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया और लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इन सभाओं के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया और विपक्षी महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, मैं अभी यहीं से बिहार चुनाव का रिजल्ट बता देता हूं। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार में भारी बहुमत से राजग की सरकार बन रही है। अमित शाह ने कहा, लालू यादव अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री, लेकिन मैं आज बिहार की धरती से कहता हूं न लालू जी का बेटा बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा और न ही सोनिया जी का बेटा देश का प्रधानमंत्री। क्योंकि बिहार में नीतीश जी हैं और देश में मोदी जी हैं। अमित शाह ने कहा कि नीतीश-मोदी की जोड़ी ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई है और देश को परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति दिलाई है। राजग की राजनीति सेवा और विकास की है, जबकि विपक्ष की राजनीति स्वार्थ और परिवार की। अमित शाह ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि महाठगबंधन में न तो कोई नेता है और न ही कोई नीति। इन लोगों को खुद नहीं मालूम कि कौन किस सीट से लड़ रहा है। जनता अब ऐसे बेमेल गठबंधनों को पहचान चुकी है, जो सिर्फ कुर्सी के लिए एक होते हैं और चुनाव खत्म होते ही एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं। अमित शाह ने घोषणा की कि जिस दिन सीतामढ़ी में देवी सीता के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, उसी दिन हम सीतामढ़ी से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ करेंगे। अयोध्या आने वाले लोग सीतामढ़ी भी जाएंगे और इससे बिहार के पर्यटन को बहुत लाभ होगा। गृहमंत्री शाह ने कहा कि राहुल गांधी ने अभी-अभी छठी मैया का अपमान किया है। राहुल गांधी, मोदी जी का अपमान करके आपने छठी मैया का अपमान किया है। जब भी आप लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अपमान किया है, जनता ने आपको हराकर जवाब दिया है। इस बार, मोदी के साथ-साथ आपने छठी मैया का अपमान किया है। आने वाले चुनावों में सीतामढ़ी की जनता को यह याद रखना चाहिए।

अमित शाह ने दावा किया कि संयुक्त प्रगलिशील गठबंधन की सरकार के दौरान 10 वर्षों में बिहार को केवल 2 लाख 80 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि राजग सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में यह राशि बढ़कर 18 लाख 70 हजार करोड़ हो गई है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उन 10 वर्षों के दौरान बिहार को केवल 2 लाख 80 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि मोदी सरकार के 10 वर्षों के दौरान बिहार को 18 लाख 70 हज़ार करोड़ रुपये दिए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली वार्षिक राशि 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये की जाएगी। दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर के हवाई अड्डों को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों में अपग्रेड जल्द किया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026

सीसीएल की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग, विस्थापित उतरे सड़क पर

July 20, 2026

✤ अभी-अभी

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.