Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दक्षिण कोरिया में स्वागत, किम जोंग-उन के साथ बैठक रद्द होने पर जताया अफसोस
दुनिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दक्षिण कोरिया में स्वागत, किम जोंग-उन के साथ बैठक रद्द होने पर जताया अफसोस

avnpostBy avnpostOctober 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

सियोल (दक्षिण कोरिया)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय दक्षिण कोरिया के उत्तरी ग्योंगसांग प्रांत के ऐतिहासिक शहर ग्योंगजू में हैं। वो यहां के ग्योंगजू राष्ट्रीय संग्रहालय में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। बुधवार दोपहर सम्मेलन शुरू होने से पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने संग्रहालय के बाहर अपने अमेरिकी समकक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रंप और ली ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ बैठक रद्द होने पर अफसोस जताया।

द कोरिया टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ली और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने किम जोंग-उन के साथ अपेक्षित मुलाकात न हो पाने पर खेद व्यक्त करते हुए प्योंगयांग के साथ बातचीत में अपनी निरंतर रुचि को रेखांकित किया। ली संग्रहालय के बाहर अपने अमेरिकी समकक्ष का स्वागत करने बाद उन्हें अंदर ले गए। ली ने ट्रंप को कोरियाई प्रायद्वीप में शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के सम्मान में ग्रैंड ऑर्डर ऑफ मुगुनघ्वा (कोरिया का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान) प्रदान किया। किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को यह सम्मान पहली बार दिया गया।

इससे पहले ट्रंप का बुसान के गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर औपचारिक स्वागत किया गया। 21 तोपों की सलामी शामिल दी गई। विदेशमंत्री चो ह्यून और संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरियाई राजदूत कांग क्यूंग-व्हा ने अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत किया। हवाई अड्डे से ट्रंप अपने आधिकारिक हेलीकॉप्टर मरीन वन में सवार होकर ग्योंगजू के लिए लगभग 80 किलोमीटर की उड़ान पर रवाना हुए।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि ली आज शाम शाम 6:30 बजे ट्रंप और सम्मेलन में भाग लेने वाले सात अन्य देशों के नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। इसमें वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, थाईलैंड और सिंगापुर के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल होंगे। नेताओं के बीच हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक सहयोग पर खुली चर्चा होने की उम्मीद है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.