Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»काठमांडू का होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद, जेन जी आंदोलन के दौरान हुई थी भारी तोड़फोड़ और आगजनी
दुनिया

काठमांडू का होटल हयात रिजेंसी अनिश्चितकाल के लिए बंद, जेन जी आंदोलन के दौरान हुई थी भारी तोड़फोड़ और आगजनी

avnpostBy avnpostOctober 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

काठमांडू। काठमांडू में पांच सितारा तारागांव रीजेंसी होटल (हयात रीजेंसी) अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गया है। इस होटल में 9 सितंबर को ‘जेन जी’ आंदोलन के दौरान व्यापक तोड़फोड़ और आगजनी हुई थी और होटल को काफी नुकसान पहुंचा था।

होटल के मानव संसाधन निदेशक ने नोटिस जारी कर होटल के अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हयात होटल के 400 कमरे में से 70 कमरे और लॉबी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके लिए व्यापक मरम्मत और नवीकरण की आवश्यकता है। नोटिस में कहा गया है कि संरचना, उपकरण और सुरक्षा प्रणालियों को भी बहुत नुकसान पहुंचने के कारण सभी वाणिज्यिक सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अगली सूचना तक काम पर रिपोर्ट न करें।

हयात रीजेंसी काठमांडू साल 2000 से अपनी सेवाएं दे रहा है। यह 403 कमरों के साथ काठमांडू का प्रतिष्ठित पांच सितारा होटल है। जेनजी विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ तथा आगजनी कर दी थी। इसी क्रम में वहां ठहरे सैकड़ों भारतीय पर्यटकों को भागना पड़ा था।

आगजनी के कारण मची भगदड़ में एक भारतीय महिला पर्यटक की उस वक्त मौत हो गई जब वह अपनी जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। बाहर निकलने के सारे रास्ते आग के हवाले किए जा चुके थे, जिस कारण से खिड़की से खुद कर उस महिला पर्यटक ने जान बचाने की कोशिश की थी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

Покердом – онлайн казино и покер рум (2026)

July 26, 2026

Beoordeling van online casino’s in België

July 26, 2026

Najlepsze Kasyna Online w Polsce w 2026

July 26, 2026

Los mejores casinos en línea en México

July 26, 2026

No wagering slot sites UK – pros and cons of no wager bonuses

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.