Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»कुआलालंपुर में आज से दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन, ट्रंप मलेशिया पहुंचे, भारत से डॉ. जयशंकर ले रहे हैं हिस्सा
दुनिया

कुआलालंपुर में आज से दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन, ट्रंप मलेशिया पहुंचे, भारत से डॉ. जयशंकर ले रहे हैं हिस्सा

avnpostBy avnpostOctober 26, 2025No Comments1 Min Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

कुआलालंपुर। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज से दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया पहुंच गए हैं।

कुआलालंपुर में आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय आसियान शिखर सम्मेलन की थीम है- `इनक्लूसिविटी एंड सस्टनेबिलिटी’। आसियान दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों का मंच है, जहां व्यापार, सुरक्षा, शिक्षा और संस्कृति जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस सम्मेलन में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बातचीत कर स्पष्ट किया कि वे 47वें आसियान शिखर सम्मेलन के लिए कुआलालंपुर नहीं जाएंगे, बल्कि वर्चुअल माध्यम से इसमें शामिल होंगे।उन्होंने एक्स पोस्ट कर इसकी जानकारी खुद साझा की।

इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप भी हिस्सा ले रहे हैं जो मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक कर थाईलैंड-कंबोडिया सीमा विवाद पर शांति समझौते को अंतिम रूप देंगे। साल 2017 के बाद ट्रंप पहली बार आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.