Author: avnpost

चतरा : चतरा जिला के हंटरगंज थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के खूंटीकेवाल के इमलिया टांड़ के पास से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर  को रोक थाम करना प्रशासन को पड़ा महंगा।इस रोक थाम में दो चौकीदार हुए बुरी तरह घायल।एक चौकीदार का दोनों पैर टूटा तो दूसरे को माथा फटा।सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए एक को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।जबकि एक प्राथमिक ईलाज के उपरांत बेहतर बताया जा रहा है।इस घटना के बाबत सीओ रितिक कुमार ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि सुबह लगभग आठ बजे गुप्त सूचना…

Read More

मांडर: मांडर बाजार टांड़ स्थित गणेश भंडार नामक किराना दुकान में दुकानदार जय नारायण साहू को झांसे में लेकर गल्ले में रखे हुए 1500 रुपए लेकर अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधी फरार हो गए। घटना के संबंध मे भुक्त भोगी के अनुसार प्रत्येक दिन की तरह वे अपने दुकान में बैठे हुए थे इसी बीच अपराधी दुकान में आया और उसने उनसे घी का डब्बा मांगा,वे घी का डब्बा निकालने के लिए अंदर गए ,मौका पाकर अपराधी ने गल्ले में हाथ डालकर उसमे रखे हुए नकदी पर हाथ को निकालकर फरार हो गया। हालांकि घटना  सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो…

Read More

तिरुपति,:तिरुपति में आयोजित Parliamentary Standing Committee on COPLOT की महत्वपूर्ण बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने सम्मिलित होकर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। इस बैठक में IIT Tirupati, IISER Tirupati, Union Bank, National Sanskrit University Tirupati तथा Indian Culinary Institute (पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार) सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सांसद डॉ. महुआ माजी के साथ-साथ संसद के कई माननीय सदस्यगण एवं वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ और संस्थागत समन्वय एवं नीतिगत सहयोग को आगे बढ़ाने पर बल दिया गया। तिरुपति में हुई यह बैठक शैक्षणिक,…

Read More

Ranchi: घरेलू गैस सिलिंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग एवं अवैध रिफिलिंग की जांच एवं कार्रवाई हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार गठित विशेष छापामारी दल ने आज कार्रवाई की। छापामारी दल ने हरमू बाजार में संचालित एक दुकान पर छापा मारा। छापामारी के दौरान दुकान संचालक को घरेलू गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग करते हुए पाया गया। मौके से 14.02 किलोग्राम क्षमता वाले 05 (पांच) गैस सिलिंडर, 05 किलोग्राम का 01 (एक) गैस सिलिंडर एवं 02 किलोग्राम क्षमता वाले 06 (छह) गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त गैस रिफिलिंग में उपयोग किए जाने वाले…

Read More

Ranchi: जेसीआई राँची के बहुचर्चित एक्सपो उत्सव का उद्घाटन माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद जी द्वारा मोराबादी मैदान में किया गया। इस वर्ष एक्सपो 16 से 22 सितंबर तक मोराबादी में लगा है। एक्सपो में 9 हैंगर में 400 से अधिक स्टॉल देश और विदेश से आए है और सभी स्टॉल सज धज के तैयार है । जेसी ऋषभ जैन ने मंच संभालते हुए मंत्री जी का स्वागत किया, उन्हें जेसीआई से रूबरू कराया, मंचासिन लोगों का स्वागत कर अध्यक्ष को मंच सौपी। अध्यक्ष प्रतीक जैन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की एक्सपो उत्सव का रांची वासी बेसब्री…

Read More

रांची: द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सीसीएल मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले आज सीसीएल गांधीनगर के ग्राउंड में मंगलवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राजमहल और बेतला की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को सुबह 9:30 बजे महात्मा गांधी क्रीड़ांगन (सीसीएल गांधीनगर) में खेला जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सन्तोष गंगवार मौजूद रहेगें। मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच राजमहल और दलमा के बीच खेला गया। यह मैच काफी कांटे का रहा, जिसमें राजमहल ने 1-0 से जीत हासिल की। मैच का एकमात्र…

Read More

Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने आज दिनांक 16 सितंबर 2025 को राँची के समाहरणालय, ब्लॉक-ए, सभागार में चौकीदारों की सीधी नियुक्ति के लिए अंतिम रूप से चयनित 251 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची श्री प्रवीण पुष्कर, पुलिस अधीक्षक शहर राँची श्री अजीत कुमार, प्रभारी उप समाहर्ता सामान्य शाखा राँची श्री बिवेक सुमन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राँची श्रीमती उर्वशी पांडेय और सर्जेट मेजर श्री आनंद खलखो उपस्थित थे। नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि चौकीदारों…

Read More

Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल पर विगत 5 से 7 सितंबर तक स्मृति शेष- स्व० दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक पदयात्रा कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्मृति शेष- दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी के त्याग, समर्पण, नशा उन्मूलन के प्रयासों एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता सहित समाज सुधारक के रूप में किए…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में मंगलवार को सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पांच दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की। कार्यशाला में पहले दिन 10वीं और 12वीं कक्षा की सैकड़ों छात्राएं शामिल हुईं। विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक सतीश नायक ने सभी छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की विस्तृत जानकारी दी। एआई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्राओं में तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा। वे आधुनिक तकनीक…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। खराब मौसम और रोजाना हो रही बारिश के बावजूद पूजा आयोजन समितियां अपने-अपने पूजा पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। इसी क्रम में अल्बर्ट एक्का चौक के पास इस साल भी अनोखा और जीवन को संदेश देता भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यह पंडाल चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से बन रहा है। समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने मंगलवार को बताया कि इस वर्ष पंडाल की थीम बिल्कुल अलग है। पंडाल में जन्म से लेकर मृत्यु तक की…

Read More