Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा के कई ठिकानों पर काठमांडू में सीआईबी की छापेमारी
दुनिया

पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा के कई ठिकानों पर काठमांडू में सीआईबी की छापेमारी

avnpostBy avnpostSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

काठमांडू। नेपाल की पूर्व विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा के काठमांडू स्थित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। नेपाल पुलिस की केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) की टीम ने काठमांडू में उनके घर, मायके और रिश्तेदारों के घर पर छापे मारे हैं। बीती रात से लगातार जांच चलने के कारण सीआईबी के अधिकारी इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दे रहे हैं।

सीआईबी के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक डॉ. मनोज केसी ने बताया कि डॉ. आरजू राणा के घर पर करोड़ों रुपये के नोट मिलने के संदर्भ में जांच को आगे बढ़ाने के लिए छापेमारी की गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि रविवार की मध्य रात से डॉ. आरजू राणा के सानेपा स्थित माता पिता के घर पर, जावलाखेल स्थित आरजू के भाई भूषण राणा के घर पर, बुढानिलकण्ठ स्थित उनके बेटे जयवीर के घर पर, डॉ. राणा के समधी यानी जयवीर के ससुराल में छापेमारी की जा रही है।

डॉ. आरजू पर बड़ी राजनीतिक नियुक्तियों से लेकर सरकार की ट्रांसफर, पोस्टिंग में बड़ी रकम का लेनदेन करने का आरोप है। सीआईबी का दावा है कि इन सभी बड़े लेनदेन में वह अपने परिवार वालों का इस्तेमाल किया करती थी।

सरकार ने पहले ही डॉ. आरजू राणा और उनके पति डॉ. शेरबहादुर देउवा का पासपोर्ट रद्द कर दिया है। विदेश जाने की तैयारी में देउवा दंपत्ति ने 19 सितंबर को नया पासपोर्ट जारी कराया था। सरकार के पास इस बात की सूचना थी कि दोनों नए पासपोर्ट के जरिए सिंगापुर जाने की तैयारी में थे, लेकिन बीते दिन सरकार ने सभी पूर्व प्रधानमंत्री तथा कई बड़े मंत्रियों के पासपोर्ट निलंबित करने का निर्देश दिए थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.