Author: avnpost

रांची। मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा है कि सरकार का प्रयास है कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड केवल परियोजनाओं तक सीमित न रहकर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और ग्रामीण विकास में लोगों के जीवन को सीधे छू सके। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सीएसआर फंड का लाभ सीधे तौर पर आमजनों को मिले। मंत्री शनिवार को रांची में एक मीडिया संस्‍थान के कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में अस्पताल निर्माण, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन और किसानों के लिए नई सुविधाओं जैसी कई पहल की गई हैं। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में पीने…

Read More

चतरा डॉ फहीम अहमद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई देने के उद्देश्य से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुँच दोनों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है। डीसी कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय समिति के माध्यम से 25 सितंबर से सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग हॉल में साक्षात्कार प्रारंभ हो गए हैं,जो 9 अक्टूबर तक जारी रहेंगे। इस अभियान के तहत मेडिकल ऑफिसर के 11 पद, विशेषज्ञ चिकित्सक…

Read More

मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने कार में की फायरिंग, जांघ में लगी गोली,  धनबाद शनिवार सुबह शहर दहल उठा जब इंदु आउटसोर्सिंग कंपनी के अधिकारी गोपाल रेड्डी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मुनीडीह ओपी क्षेत्र के काली मंदिर के पास की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9:30 बजे गोपाल रेड्डी अपने कार्यस्थल मधुबन जाने से पहले काली मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर से निकलने के तुरंत बाद घात लगाए बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अशर्फी अस्पताल…

Read More

40 वर्ष से अधिक उम्र के खिलाड़ियों के लिए 28 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में हॉकी सिमडेगा द्वारा जिला खेल कूद विभाग ,जय टेंट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी सुनील लुगुन के सहयोग से आयोजित *1st हॉकी सिमडेगा मास्टर कप  2025 पुरुष* का विधिवत उद्घाटन कल दोपहर 02.00 बजे होगा। कल प्रथम दिन 04 मैच खेले जाएंगे। 11.00 am=  कुजूर ब्रदर बनाम रैनो क्लब बुधराटोली 12.30 pm  = रेंगारी बनाम बोलवा सूगाडोंगर 02.00  pm=  सरंडो बनाम केरसई शिक्षक संघ 03.30pm= बांसपाहर कोचेडेगा बनाम रांसिया के बीच मैच होगा।

Read More

रांची। झारखंड में 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर सेवाएं पूरी तरह से बंद रहेंगी। झारखंड कूरियर एसोसिएशन की बैठक के बाद दुर्गा पूजा के दौरान कूरियर सेवाओं के अवकाश पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक के बाद यह बताया गया कि अष्टमी, नवमी और दशमी यानी 30 सितंबर से दो अक्टूबर तक कूरियर कंपनियां पूरी तरह से बंद रहेंगी। 28 सितंबर को रविवार होने के कारण कूरियर सेवाएं बंद रहेंगी। 29 सितंबर को सप्तमी के दिन पहली पाली (फर्स्ट हाफ) में कूरियर सेवाएं खुली…

Read More

Ranchi: राज्य की बाजार समितियों का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, सुरक्षा एवं मंडी में मूलभूत सुविधाओं की कमी से हो रही असुविधा पर झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने माननीय कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात कर, व्यवस्था में सुधार हेतु हस्तक्षेप का आग्रह किया। कृषि मंडियों को अत्याधुनिक स्वरूप देने तथा मंडियों को किसान-व्यापारी हितैषी बनाने के मुद्दे पर माननीय मंत्री के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने राज्य की बाजार समितियों में व्याप्त असुविधा पर माननीय मंत्री का ध्यानाकर्षित कराते हुए प्रथम चरण में पंडरा कृषि मंडी को आदर्श मंडी के रूप में विकसित कराने की…

Read More

Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को बिहार क्लब, राँची के सभागार में सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची श्री राकेश रंजन, प्रशासक राँची नगर निगम श्री सुशांत गौरव, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पारस राणा, मो. शमशेर आलम (वाईस प्रेसिडेंट, माइनॉरिटी कमीशन), डॉ. अजीत सहाय, श्री राजीव रंजन (चेयरमैन, गौ सेवा आयोग), श्री जय प्रकाश गुप्ता (पूर्व विधायक एवं महानगर दुर्गा पूजा संयोजक), श्री जय सिंह यादव…

Read More

रांची : जमीअतूल मोमीनीन 84 रांची झारखंड के सभी कार्यकारिणी समिति के सदस्य एवं उहदेदारों की आवश्यक बैठक विलेज ढाबा कांके में सदर मोहम्मद माजिद अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में रांची जिला के सभी प्रखंडों के पंचायत, कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए. इस बैठक में 6 एजेंडा पर विशेषताओं से चर्चा की गई. रांची अंजुमन इस्लामिया चुनाव 2025 में रांची के मुजाफात से वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जाए, रांची अंजुमन इस्लामिया चुनाव 2025 में जमीअतूल मोमिनीन चौरासी के द्वारा पांच व्यक्तियों को वोटर बनाने पर चर्चा के बाद प्रस्ताव को पास किया गया.…

Read More

रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति एवं सर्वधर्म सद्भावना समिति के संयुक्त तत्वावधान में बिहार क्लब रांची में रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के आजीवन संयोजक डॉ अजीत सहाय की अध्यक्षता में सदभावना कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री,वरीय पुलिस अधीक्षक रांची राकेश रंजन, अल्पसंख्यक आयोग झारखंड के उपाध्यक्ष समशेर आलम,गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, रांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव, एसडीएम रांची उत्कर्ष कुमार, एडीएम विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक,अपर नगर आयुक्त संजय कुमार,पूर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता,सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष जयसिंह यादव, सेंट्रल…

Read More

Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इस अवसर पर जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर – 2025 तक आयोजित होनेवाले पांच दिवसीय दिवाली मेला में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा।मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की सचिव श्रीमती मनु झा, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य श्रीमती निक्की टोप्पो, श्रीमती जेसिना सिद्दीकी एवं श्रीमती ऋचा वर्णवाल शामिल थीं।

Read More