Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक: राँची में सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा पर जोर
झारखंड

सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक: राँची में सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा पर जोर

avnpostBy avnpostSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 27 सितंबर 2025 को बिहार क्लब, राँची के सभागार में सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची श्री राकेश रंजन, प्रशासक राँची नगर निगम श्री सुशांत गौरव, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पारस राणा, मो. शमशेर आलम (वाईस प्रेसिडेंट, माइनॉरिटी कमीशन), डॉ. अजीत सहाय, श्री राजीव रंजन (चेयरमैन, गौ सेवा आयोग), श्री जय प्रकाश गुप्ता (पूर्व विधायक एवं महानगर दुर्गा पूजा संयोजक), श्री जय सिंह यादव (अध्यक्ष, महावीर मंडल), श्री सागर कुमार (केंद्रीय शांति समिति), हाजी मुख्तार (अध्यक्ष, अंजुमन), मो. इस्लाम (सद्भावना समिति) सहित अन्य शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सर्वधर्म सद्भावना समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राँची जिला में सभी पर्व सामाजिक सौहार्द और शांति के साथ मनाए जाते हैं, जो समिति के अथक प्रयासों और सहयोग से संभव है। उन्होंने कहा की राँची देश में सामाजिक सौहार्द के साथ सभी पर्व मनाने के लिए अच्छा उदाहरण पेश करता है और शांति समिति के सदस्यों को जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।
उपायुक्त ने विशेष रूप से दुर्गा पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व छोटी-मोटी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन को त्वरित सूचना देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और कंट्रोल रूम के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, समिति के सदस्यों को सामाजिक निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
उपायुक्त ने माननीय उच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षा, विशेषकर बिजली और अग्नि सुरक्षा, पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भारी भीड़ और जुलूसों के कारण यातायात जाम और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें अनुशासन और नियोजन से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुशासन के साथ ही राँची को देश का नंबर एक जिला बनाया जा सकता है।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ राँची पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.