रांची: पैन्टोमैथ ग्रुप की एसेट मैनेजमेंट कंपनी, द वेल्थ कंपनी एसेट मैनेजमेंट होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड (द वेल्थ कंपनी म्यूच्यूअल फण्ड) ने आज झारखंड की वित्तीय समावेशन यात्रा में एक नया अध्याय लिखते हुए अपनी अनूठी पहल एमएफ दीदी™ रांची में शुरू की। इस सामाजिक पहल का अनावरण माननीय झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी ने एक विशेष कार्यक्रम में किया। देशभर में अहमदाबाद, भुवनेश्वर, पटना, मुंबई, पुणे, गुवाहाटी, कोच्चि, नागपुर और जयपुर जैसे शहरों में आयोजित वितरक सम्मेलनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, आज द वेल्थ कंपनी म्यूचुअल फंड की संस्थापक, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी…
Author: avnpost
रांची। झारखंड में कुडमी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग के खिलाफ आदिवासी संगठनों का विरोध तेज हो गया है। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने सिरमटोली सरना स्थल पर आयोजित बैठक में केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि यदि कुडमी को एसटी दर्जा दिया गया तो आदिवासी समाज के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा और उन्हें झारखंड छोड़ना पड़ सकता है। आदिवासी हक और संस्कृति पर खतरा अजय तिर्की ने कहा कि कुडमी की मांग आदिवासी समाज के हक और अधिकारों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों की…
पूर्वी सिंहभूम। जिले की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए राज्य स्तरीय स्कूली वॉलीबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में शानदार जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। शनिवार को एकतरफा मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने लातेहार को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर यह गौरव हासिल किया। विजेता टीम की कप्तान तृप्ति मिंज रहीं, जिनके नेतृत्व में टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में जिले के ब्वॉयज टीम ने भी उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम ने कोडरमा को 2-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। इस…
हरियाणा के गुरुग्राम में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। 27 सितंबर को सुबह 4 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक तेज़ रफ़्तार थार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि थार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब थार तेज़ रफ़्तार से दिल्ली से रोहतक जा रही थी। इसी दौरान चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और थार सीधे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि…
दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के राघोपुर गाँव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की रैली के दौरान चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दरअसल, शुक्रवार (26 सितंबर) को कार्यकर्ताओं और आम लोगों के लिए एक रैली आयोजित की गई थी, लेकिन मौका देखकर चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। 12 से ज़्यादा महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र और अन्य गहने गायब हो गए। इसके बाद रैली में हड़कंप मच गया। रैली खत्म होने पर महिलाओं को पता चला कि उनके गहने चोरी हो गए हैं। इस घटना में लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। गले…
रांची: इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने जियो वर्ल्ड प्लाज़ा, बीकेसी, मुंबई में अपने प्रमुख स्टोर पर “एआई होम: फ्यूचर लिविंग, नाउ” विज़न को प्रस्तुत किया। सैमसंग एआई होम एक अगली पीढ़ी का कनेक्टेड लिविंग इकोसिस्टम है, जो उपकरणों, डिवाइसेस और सेवाओं को एकसाथ लाता है और बेजोड़ सुविधा, ऊर्जा दक्षता और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान करता है। इन सबमें सुरक्षा और गोपनीयता को सबसे अधिक महत्व दिया गया है। इस लॉन्च का केंद्र है सैमसंग का फ्यूचर लिविंग विजन: एक ऐसी दुनिया की शुरुआत करना जहां इंटेलिजेंस केवल एक डिवाइस तक सीमित न हो, बल्कि हर स्क्रीन, उपकरण और सर्विस में आसानी…
भारत ने रूस से 27 भारतीय नागरिकों को तुरंत रिहा करने और स्वदेश वापस भेजने का आग्रह किया है। ये भारतीय रूसी सेना में भर्ती हुए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत ने इस मुद्दे को रूसी अधिकारियों के समक्ष उठाया है। भारत ने फिर से चेतावनी दी है कि इस तरह की नौकरी की पेशकश जानलेवा हो सकती है। यह जानकारी उन परिवारों से मिली है जिनके सदस्य रूसी सेना में शामिल हुए हैं। जायसवाल ने कहा कि भारत ने इस मुद्दे को रूसी अधिकारियों के समक्ष जोरदार…
मोतिहारी।कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने मोतिहारी के गांधी मैदान में शुक्रवार को हर घर अधिकार यात्रा को संबोधित किया। बिहार में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने मंच से लोगों से पूछा- का हाल बा, हाल बदलने का समय आ गया है। बदलाव का वक्त है। बदलाव लाओ। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 70 साल में जनता के अधिकारों को मजबूत किया। आपकी शक्ति को मजबूत किया। हमारी सरकार में यहां से IAS निकलते थे, आज यहां से सिर्फ मजदूर निकल रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद…
बोले प्रधानमंत्री-आपके दो भाई नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सपनों को पूरा करने और उन्हें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में…
Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची का परिसर नवरात्रि के भव्य आयोजन से रंगों, संगीत और भक्ति से सराबोर हो उठा। यह आयोजन परंपरा, रचनात्मकता और उत्सव की उमंग का सुंदर संगम बनकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राइमरी विंग के विद्यार्थियों के ऊर्जावान व आकर्षक प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया। ‘महिषासुर मर्दिनी’ की हृदय को झकझोर देने वाली प्रस्तुति ने अच्छाई की बुराई पर विजय को दर्शाया। विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों और मधुर भजन गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक डांडिया…