Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»बिहार»मोतिहारी में प्रियंका ने हर घर अधिकार यात्रा को संबोधित किया बोलीं, बिहार में बदलाव का वक्त है, बदलाव लाओ
बिहार

मोतिहारी में प्रियंका ने हर घर अधिकार यात्रा को संबोधित किया बोलीं, बिहार में बदलाव का वक्त है, बदलाव लाओ

avnpostBy avnpostSeptember 26, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

मोतिहारी।कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने मोतिहारी के गांधी मैदान में शुक्रवार को हर घर अधिकार यात्रा को संबोधित किया। बिहार में अपनी पहली सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने मंच से लोगों से पूछा- का हाल बा, हाल बदलने का समय आ गया है। बदलाव का वक्त है। बदलाव लाओ। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने 70 साल में जनता के अधिकारों को मजबूत किया। आपकी शक्ति को मजबूत किया। हमारी सरकार में यहां से IAS निकलते थे, आज यहां से सिर्फ मजदूर निकल रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस सांसद ने अडाणी, अंबानी को मोदी का दोस्त बताया। कहा- आज देश में बड़े-बड़े उद्योग अडाणी और अंबानी के हैं। ये किसके दोस्त हैं। मोदी जी के दोस्त हैं। इनका एक और दोस्त है जिसने आपके मखाने पर टैक्स लगाया है। मोदी जी उनके हाथ पकड़कर चलते हैं। कभी वो आपके हाथ पकड़कर चले हैं।’

अपने भाषण के दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप और मोदी के रिश्तों का भी जिक्र किया। प्रियंका ने ये भी कहा, ‘सत्ता में 20 सालों से वोट चोर बैठे हुए हैं। BJP हमसे पूछती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया। मैं जवाब देती हूं कि कांग्रेस ने आपके अधिकारों को मजबूत किया है। आपका वोट मजबूत किया। जब बिहार में कांग्रेस सत्ता में थी, तब बड़े शिक्षण संस्थान बने। उद्योग लगे। कई बड़े बांध और सड़कें बनीं। मेरी सरकार में यहां से लोग सबसे ज्यादा IAS और IFS बने। यह एक शिक्षित समाज था। बिहार से बड़ी आबादी पलायन कर रही: बिहार में, देश में रोजगार नहीं है। मैं पूरे देश में घूमती हूं। हिमाचल प्रदेश में मेरा घर बन रहा था। मजदूर कहां से थे? दिल्ली में जितनी भी इमारतें बन रही हैं, उनमें मजदूर कहां से हैं? केरल में मैं सड़क पर चल रही थी। मैंने रुककर एक मजदूर से पूछा, जो सड़क खोद रहा था कि वह कहां से है? पूरी आबादी पलायन कर रही है। यहां आपके लिए एक भी नौकरी नहीं बची है। महिलाओं को मोदी-नीतीश सम्मान नहीं दे सकते: 20 साल की NDA सरकार चुनाव से कुछ दिन पहले पैसे देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। यह सम्मान नहीं है, सम्मान तब होगा जब सही मानदेय मिलेगा, बेटियां सुरक्षित महसूस करके पढ़ने जाएंगी, लेकिन मोदी-नीतीश यह सम्मान नहीं दे सकते।

20 साल में NDA ने कुछ नहीं किया: आज यहां का किसान उसी परिस्थिति में है जिस परिस्थिति में गांधी जी आए थे। चुनाव पास हैं, अब देखिएगा ये लोग कैसे-कैसे ऐलान करेंगे। 10 हजार रुपए महिलाओं को देने का वादा किया। उनकी सरकार 20 साल से सत्ता में है, 20 सालों में उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया?

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.