Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»देश»बिहार में महिला रोजगार योजना लॉन्च!! बिहार की 75 लाख महिलाओं को ₹10-10 हजार मिले
देश

बिहार में महिला रोजगार योजना लॉन्च!! बिहार की 75 लाख महिलाओं को ₹10-10 हजार मिले

avnpostBy avnpostSeptember 26, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

 बोले प्रधानमंत्री-आपके दो भाई नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सपनों को पूरा करने और उन्हें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में उन्हें बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाई की खुशी तभी होती है जब उसकी बहन स्वस्थ, सुखी और आत्मनिर्भर हो। यही भावनाएं उन्हें और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं के हित में योजनाएं लाने के लिए प्रेरित करती हैं। आज आपके दो भाई- नरेन्द्र और नीतीश- दोनों मिलकर आपकी सेवा, आपकी समृद्धि और आपके स्वाभिमान के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भी इसी का उदाहरण है। हर परिवार की एक महिला को इसका लाभ अवश्य मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार इतना गहरा था कि दिल्ली से भेजा गया एक रुपया भी पूरा लाभार्थी तक नहीं पहुंचता था। उन्होंने याद दिलाया, एक पूर्व प्रधानमंत्री कहा करते थे कि दिल्ली से अगर एक रुपया भेजा जाता है तो केवल 15 पैसा ही जनता तक पहुंचता है, बाकी 85 पैसा पंजा मार लेता है। लेकिन आज जो 10–10 हजार रुपये आपके खातों में भेजे गए हैं, उन्हें कोई लूट नहीं सकता।”

उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में अराजकता, नक्सली हिंसा और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं को झेलनी पड़ी। मोदी ने कहा, वो दिन याद कीजिए जब बिहार की सड़कें टूटी-फूटी थीं, पुल-पुलिया गायब थे। बाढ़ के समय गर्भवती महिलाएं अस्पताल नहीं पहुंच पाती थीं। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है और महिलाएं बेखौफ होकर घरों से निकल पा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से अब तक 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब कोई महिला रोजगार या स्वरोजगार करती है तो उसके सपनों को पंख लगते हैं और समाज में उसका सम्मान और बढ़ जाता है। मोदी ने कहा कि यदि 11 साल पहले जनधन योजना न चलाई गई होती और महिलाओं के बैंक खाते न खुले होते, तो आज इतने बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) संभव नहीं होता। उन्होंने कहा,बैंक खाते को मोबाइल से जोड़ने की वजह से ही बिना किसी बिचौलिए के यह राशि सीधे आपके पास पहुंची है। उन्होंने हाल ही में शुरू किए गए जीविका निधि साख सहकारी संघ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह व्यवस्था अब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के साथ जुड़कर और अधिक प्रभावी होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार के लखपति दीदी अभियान को भी नई मजबूती देगी। देश में तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक दो करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी मेहनत से गांव और समाज का चेहरा बदला है और परिवार का रुतबा भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी अभियान, बीमा सखी अभियान और बैंक दीदी अभियान भी महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सरकार महिलाओं को केंद्र में रखकर नीति बनाती है तो उसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने माताओं और बहनों को रसोई की घुटन से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा, “एक समय था जब गैस कनेक्शन गांव में सपना होता था। महिलाएं खांस-खांस कर जीवन बिताती थीं। हमने उज्ज्वला योजना से घर-घर गैस पहुंचाई और माताओं-बहनों का जीवन बचाया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

July 25, 2026

सीसीएल की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग, विस्थापित उतरे सड़क पर

July 20, 2026

✤ अभी-अभी

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.