Author: avnpost

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में 2/19 झारखंड बटालियन एनसीसी एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक भवन में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व से अवगत कराना तथा समाज में सेवा और मानवता की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। कुल 70 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Read More

रांची। झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की साईबर क्राईम थाना पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिये 44 लाख रूपये की ठगी करने के मामले में एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपित की पहचान यशवर्धन कुमार के रूप में हुई है। उसे देवघर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित बिहार के गया जिले का रहने वाला है। उसकेे पास से एक मोबाईल, दो सिम कार्ड, ठगी से संबंधित व्हाट्सएप चैट तथा बैंक खाता विवरणी को बरामद किया गया है। साइबर क्राइम की पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नेहा बाला ने शुक्रवार को बताया कि…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को दी गयी है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य के कई इलाकों में गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम…

Read More

रांची। रांची पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में सवा तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों को खंगाला गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और यहां तक कि जेल अस्पताल की भी गहन जांच की। डीसी मंजू नाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक,…

Read More

रांची। पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रणामी ट्रस्ट ने शुक्रवार को नारी शक्ति को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 50 महिलाओं को आत्मरक्षा और शक्ति के प्रतीक स्वरूप तलवारें वितरित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना से हुई। मौके पर ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है और नारी ही शक्ति का स्वरूप है। आज की नारी केवल सहनशीलता की प्रतिमूर्ति नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर अपने और समाज की रक्षा के…

Read More

विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला रांची : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र, सरला बिरला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बिरला नॉलेज सिटी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के संघर्षपूर्ण जीवन और उनकी कर्मठता पर प्रकाश डालते हुए उनकी कई प्रेरक कहानियों को साझा किया। उनके परिवार की गरीबी, माता-पिता के देहांत और गरीबी के चलते उनके जीवन की विपरीत परिस्थितियों का जिक्र करते…

Read More

काठमांडू। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की जांच पूरी होने तक अंतरिम सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक और पूर्व संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग की राजनीतिक गतिविधियों पर रोकने की मांग की है। पार्टी प्रवक्ता मनीष झा ने एक बयान में कहा कि 1990 से उच्च पद संभालने वाले सभी पूर्व प्रधानमंत्री, मंत्रियों, सरकारी उच्च पदस्थ अधिकारियों एवं राजनीतिक और संवैधानिक नियुक्ति पाने वाले लोगों की संपत्ति की जांच करने के लिए उच्च स्तरीय न्यायिक जांच समिति बनाई जाए। प्रवक्ता झा ने कहा कि जेन-जी आंदोलन के दौरान…

Read More

न्यूयार्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस के साथ बैठक के दाैरान उन्हें पाकिस्तान यात्रा का निमंत्रण दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान बुधवार को दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में द्विपक्षीय बैठक की जिसमें आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया। शरीफ ने बांग्लादेश के साथ आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जिसमें व्यापार, वाणिज्य और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं। बैठक के दाैरान…

Read More

काठमांडू। नेपाल में हुए जेन जी आंदोलन का असर अब यहां के राजनीतिक दलों पर दिखने लगा है। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के सचिव योगेश भट्टराई ने जेन जी आंदोलन के लिए माफी मांगते हुए पार्टी अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से पार्टी नेतृत्व छोड़ने की मांग की है। योगेश भट्टराई ने गुरुवार को एक बयान में स्वीकार किया कि उनकी पार्टी और तत्कालीन प्रधानमंत्री ओली जेन जी आंदोलन के बाद बदली हुई जरूरतों और अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रहे हैं। बयान में उन्होंने विरोध प्रदर्शनों के दौरान अपनी जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और तत्कालीन सरकार की…

Read More

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया, बोले- इजराइल को भी मिले सुरक्षा की गारंटी न्यूयार्क। दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में दिया गया भाषण चर्चा में आ गया है। प्रबोवो ने अपने भाषण के दौरान ओंकार शब्द का उच्चारण किया और इसका समापन ओम शांति ओम के साथ किया। उन्होंने अपने भाषण के दौरान नमो बुद्धाय और यहूदी अभिवादन शालोम भी कहा। प्रबोवो ने अपने भाषण के दौरान इजराइल के समर्थन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने शांति, न्याय एवं मानवता के लिए वैश्विक एकजुटता…

Read More