उपायुक्त सह-अध्यक्ष, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक लंबित योजनाओं को समय-सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण एवं वित्तीय नियमावली एवं प्राक्कलन के विशिष्टियों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश योजनाओं को DMFT के नई गाईडलाईन के अनुसार उच्च प्राथमिकता एवं अन्य प्राथमिकता के आधार पर चयन करने का सर्वसम्मति से निर्णय* उपायुक्त सह-अध्यक्ष, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक-25 सितंबर 2025 को समाहरणालय सभागार में जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के शासी परिषद, राँची की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक…
Author: avnpost
यह अभियान न केवल पर्यटकों को झारखंड के ग्रामीण और प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित कराने का प्रयास है:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री Ranchi: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं उप- विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ कुमार भुवनिया ने संयुक्त रूप से Rural Immersion & Culturual Celebration Programe के तहत Camping Programe निर्धारित है, जिसके लिए इच्छुक पर्यटकों को आज दिनांक 25.09.2025 को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर प्रखण्ड रातू के ग्राम पाली के लिए रवाना किया गया। इस दौरान, जिला नजारत उप समाहर्ता राँची, डॉ. सुदेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी राँची,…
चाईबासा। झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के 10 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण ।डीजीपी अनुराग गुप्ता के समक्ष नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण । झारखंड सीआरपीएफ आईजी, आईजी अभियान, आईजी एसटीएफ, डीआईजी कोल्हान, डीआईजी स्पेशल ब्रांच, चाईबासा एसपी सहित कई तमाम पदाधिकारी मौजूद।
भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया है। इस परीक्षण की खासियत यह रही कि इस मिसाइल को पहली बार रेल-आधारित मोबाइल कैनिस्टर लॉन्चर से दागा गया। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जिसने भारत को उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल कर दिया है जिनके पास चलती रेल से मिसाइल दागने की तकनीक है। इस मिसाइल को सामरिक बल कमान (SFC) के लिए विकसित किया गया है। अग्नि-प्राइम, अग्नि श्रृंखला की सबसे उन्नत मिसाइल है। यह मध्यम दूरी की मिसाइल है जो 2000 किलोमीटर तक के…
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा चाहे कितने भी झूठ या साज़िश रच ले, हम पिछड़े वर्गों को पूरा अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का संघर्ष सिर्फ़ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की सच्ची लड़ाई है, जिसका मुख्य उद्देश्य दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े समुदायों को सम्मान और समान अधिकार दिलाना है। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में ज़ोर देकर कहा कि सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शिक्षा है, क्योंकि यह वंचित वर्गों के विकास का सबसे बड़ा स्रोत है। उन्होंने…
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकारी बंगला आवंटित करने के मामले में सरकार ने उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल किया है। केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया है कि अरविंद केजरीवाल को नियमों के अनुसार अगले 10 दिनों में सरकारी बंगला मिल जाएगा। आम आदमी पार्टी के वकील ने मांग की कि अदालत टाइप-8 और टाइप-7 बंगलों के आवंटन का आदेश दे। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि आम लोग टाइप-8 बंगलों के लिए संघर्ष नहीं करते। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल के आश्वासन को दर्ज…
‘समद फ्लोटिला’ 50 से ज़्यादा छोटे जहाजों का एक बेड़ा है, जिसमें दर्जनों देशों के कार्यकर्ता, डॉक्टर, पत्रकार और मशहूर हस्तियां शामिल हैं। इस मिशन का उद्देश्य गाजा के लोगों को सहायता प्रदान करना और इज़राइली नाकाबंदी को तोड़ना है। गाजा पट्टी की नाकाबंदी तोड़ने निकला ‘समद फ्लोटिला’ इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सिरदर्द बन गया है। इस काफिले में दर्जनों देशों के लोग और 50 से ज़्यादा जहाज शामिल हैं, जिनका एकमात्र लक्ष्य गाजा में भूख से मर रहे लोगों को सहायता प्रदान करना है। ‘समद फ्लोटिला’ कोई सैन्य अभियान नहीं, बल्कि एक मानवीय मिशन है। ‘समद’…
लेह । केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राजधानी लेह में छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन ने तब हिंसक रूप ले लिया, जब प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के दफ्तर पर पत्थरबाजी कर ऑफिस को आग के हवाले कर दिया। आंदोलनकारी युवाओं को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इससे लोग और उग्र हो गए और पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस कार्रवाई से भड़के प्रदर्शनकारी छात्रों ने पुलिस वैन को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने उग्र छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने लेह में भाजपा कार्यालय के बाहर…
गुमला। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस ने झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी जंगल में हुई। मारे गए उग्रवादियों में लोहरदगा के सेनहा के रहने वाले लालू लोहरा, सुजीत उरांव और लातेहार के होशिर का रहने वाला छोटू उरांव शामिल है। सब जोनल कमांडर लालू लोहरा और दूसरा सब कमांडर छोटू उरांव पर पांच- पांच लाख का इनाम घोषित था। एसपी हारिश बिन जमां ने तीन उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल से तीन हथियार…
रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार द्वारा 2010 में नियुक्त 190 सरकारी माध्यमिक शिक्षकों का 12 वर्ष के संतोषप्रद सेवा के उपरांत वरीय वेतनमान में प्रोन्नति का लिस्ट जारी किया गया। साथ ही उन्होंने 24 वर्ष तक सेवा दे चुके 14 माध्यमिक शिक्षकों का प्रवरण वेतनमान में प्रोन्नति का भी लिस्ट जारी किए।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिन शिक्षकों का परीक्ष्यमान अवधि पूरा हो गया है, उनके सेवा संपुष्टि के लिए विभागीय प्रकिया पूर्ण कर ली जाएगी। झारखंड राज्य बनने के बाद पहली बार 2010 में राज्य के राज्यकृत माध्यमिक विद्यालयों में बहुत सारे विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति…