रांची जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विनय कुमार द्वारा 2010 में नियुक्त 190 सरकारी माध्यमिक शिक्षकों का 12 वर्ष के संतोषप्रद सेवा के उपरांत वरीय वेतनमान में प्रोन्नति का लिस्ट जारी किया गया। साथ ही उन्होंने 24 वर्ष तक सेवा दे चुके 14 माध्यमिक शिक्षकों का प्रवरण वेतनमान में प्रोन्नति का भी लिस्ट जारी किए।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिन शिक्षकों का परीक्ष्यमान अवधि पूरा हो गया है, उनके सेवा संपुष्टि के लिए विभागीय प्रकिया पूर्ण कर ली जाएगी।
झारखंड राज्य बनने के बाद पहली बार 2010 में राज्य के राज्यकृत माध्यमिक विद्यालयों में बहुत सारे विषयों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। और इन शिक्षकों का 12 वर्ष की सेवा 2022 में पूरी हो गई। इससे इनके वेतनमान का ग्रेड पे लेवल 4600 से 4800 हो गया।और प्रवर वेतनमान प्राप्त शिक्षकों का ग्रेड पे लेवल 4800 से 5400 हो गया। हाल ही में शिक्षकों द्वारा विभागीय प्रोन्नति वरीय और प्रवरण वेतनमान के जगह एमएसीपी की मांग की गई है।
लंबे समय अंतराल में राज्य में माध्यमिक शिक्षकों को वरीय वेतनमान में प्रोन्नति दिए जाने पर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष श्री यशवंत विजय ने डीईओ श्री विनय कुमार के प्रति माध्यमिक शिक्षकों को वरीय और प्रवरण वेतनमान दिए जाने शुभकामना व्यक्त किए है। डीईओ ने संघ के प्रतिनिधिमंडल को वरीय वेतनमान संबंधी प्रपत्र सौंपा।इस अवसर पर संघ के प्रमंडलीय सचिव कुर्बान अली, जिला सचिव मुकेश कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष भावेश चंद्र महतो, कोषाध्यक्ष मोहन लाल महतो, संयुक्त सचिव प्रेम साहू, जिला कार्यकारणी सदस्य चंद्रशेखर पाण्डेय, अमरेंद्र मिश्रा सहित अन्य सदस्यों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ और शाल ओढ़ा कर धन्यवाद व्यक्त किया। तथा कार्यालय कर्मियों के प्रति भी आभार व्यक्त किए जिन्होंने इस कार्य में लगातार लगे रहे।
