Author: avnpost

रांची। रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य उपकरण जल गए। आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डाटा सेंटर में आग लगने की घटना से 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल गए है। अन्य नुकसान का आकलन नहीं…

Read More

राज्य में जल्द होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली: हेमन्त सोरेन सरकारी विद्यालयों को निजी विद्यालयों के समरूप संचालित करना प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए किए जा रहे हैं सभी प्रयास नव नियुक्त सहायक आचार्य के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा के क्षेत्र में नियुक्तियों का सिलसिला निरंतर जारी रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड मंत्रालय में आयोजित नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिला के इन्टर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त प्रशिक्षित…

Read More

धनबाद जिला ओलम्पिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखण्ड ओलम्पिक संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बी.सी. ठाकुर का कल निधन हो गया है. वे गत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और एशियन जालान हॉस्पिटल में भर्ती थे जहाँ कल संध्या साढ़े आठ बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली.वे झारखण्ड प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त थे तथा कई खेल संघों भी जुड़े रहे थे. वे अपने पीछे दो पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए. उनके असमय निधन पर धनबाद जिला ओलम्पिक संघ शोक व्यक्त किया है एवं श्रद्धांजलि दी है.

Read More

मुख्यमंत्री ने रिसालदार शाह बाबा से समस्त राज्य वासियों की सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। Ranchi: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा  दरगाह पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां परंपरा के अनुरूप चादरपोशी कर समस्त राज्य वासियों के लिए सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी। इस अवसर पर मीडिया के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग उर्स के मौके पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा…

Read More

Ranchi: केरल के कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड की टीम ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए एक रजत एवं दो कांस्य पदक अर्जित कर राज्य का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता से लौटने के उपरांत आज झारखंड जिम्नास्टिक संघ के पदाधिकारीगण एवं पदक विजेता खिलाड़ी, युवा कार्य एवं खेल निदेशालय, झारखंड के निदेशक श्री शेखर जमुआर से औपचारिक भेंट किए। निदेशक श्री शेखर जमुआर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा – “झारखंड के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। यह उपलब्धि समस्त राज्यवासियों के लिए गर्व का विषय है। विभाग खिलाड़ियों को…

Read More

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को पुष्टि की कि टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे सहित लॉकी फर्ग्यूसन, फिन एलेन और टिम सैफर्ट ने 2025-26 सीज़न के लिए कैज़ुअल प्लेइंग एग्रीमेंट (अनौपचारिक अनुबंध) पर सहमति जताई है। इस समझौते के तहत खिलाड़ी वैश्विक फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीगों में भाग ले सकेंगे, लेकिन साथ ही न्यूजीलैंड की हाई-परफॉर्मेंस प्रणाली से जुड़े रहेंगे। उन्हें कोचिंग, मेडिकल और मानसिक कौशल सहयोग के साथ-साथ जिम और क्रिकेट सुविधाओं की भी सुविधा मिलेगी। इन पांचों खिलाड़ियों ने अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी प्रतिबद्धता…

Read More

नई दिल्ली। बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड (1) पर खेले गए दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सोमवार को खेले गए मैच के अंतिम दिन सेंट्रल जोन को जीत के लिए 65 रनों की जरूरत थी। टीम ने हालांकि चार विकेट गंवाए, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। यह सेंट्रल जोन का 2014-15 के बाद पहला दलीप ट्रॉफी खिताब है, जब पियूष चावला की अगुवाई में टीम ने खिताब जीता था। सेंट्रल जोन ने पहली पारी में विशाल 511 रन बनाकर मैच में…

Read More

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच एफआईएच प्रो लीग (पुरुष वर्ग) के बहुप्रतीक्षित मुकाबले इंग्लैंड में 23 से 28 जून 2026 के बीच खेले जाएंगे। यह अगले सीजन के आखिरी सप्ताह का हिस्सा होंगे। पूरा मैच शेड्यूल बुधवार को जारी किया जाएगा। पाकिस्तान ने हाल ही में एफआईएच नेशंस कप फाइनल में न्यूजीलैंड से हार का सामना किया था, जो प्रो लीग के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट था। हालांकि, न्यूजीलैंड (ब्लैक स्टिक्स) के टूर्नामेंट से हटने के बाद एफआईएच ने रनर-अप पाकिस्तान को लीग में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस तरह पाकिस्तान पहली बार प्रो लीग में डेब्यू करेगा…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दुबई में भारत के साथ ग्रुप ए के मुकाबले के एक दिन बाद एशिया कप 2025 से मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की है। पाकिस्तान ने मैच के बाद रेफरी के समक्ष आधिकारिक विरोध दर्ज कराया था, क्योंकि कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पीसीबी ने मैच रेफरी की आईसीसी आचार संहिता और एमसीसी के क्रिकेट भावना से संबंधित कानूनों के…

Read More

तिरुपति में आयाेजित हुआ राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन तिरुपति। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना एक विकसित भारत का निर्माण संभव नहीं है। कुछ जगहों पर स्कूल दूर होने के कारण लड़कियां शिक्षा से वंचित हैं। ऐसे में वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लड़कियां तकनीक की मदद से शिक्षित हों। लाेकसभा अध्यक्ष बिरला ने ग्रामीण स्तर से ही महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करने की पैरवी भी की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को यहां राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आज इस राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का दूसरा दिन…

Read More