Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»दलीप ट्रॉफी फाइनल में सेंट्रल जोन ने साउथ को छह विकेट से हराकर खिताब जीता
स्पोर्ट्स

दलीप ट्रॉफी फाइनल में सेंट्रल जोन ने साउथ को छह विकेट से हराकर खिताब जीता

avnpostBy avnpostSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड (1) पर खेले गए दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सोमवार को खेले गए मैच के अंतिम दिन सेंट्रल जोन को जीत के लिए 65 रनों की जरूरत थी। टीम ने हालांकि चार विकेट गंवाए, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। यह सेंट्रल जोन का 2014-15 के बाद पहला दलीप ट्रॉफी खिताब है, जब पियूष चावला की अगुवाई में टीम ने खिताब जीता था।

सेंट्रल जोन ने पहली पारी में विशाल 511 रन बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाई। साउथ जोन की टीम पहली पारी में केवल 149 रन पर सिमट गई। बल्लेबाजी अनुकूल पिच पर खराब प्रदर्शन ने साउथ की राह कठिन कर दी। हालांकि, दूसरी पारी में साउथ ने 426 रन बनाए, लेकिन बढ़त हासिल करने में नाकाम रही।

साउथ जोन के कोच और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने माना कि बल्लेबाजों को पहली पारी में ज्यादा संयम दिखाने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि कुछ शॉट्स अनावश्यक थे। लेकिन यह एक युवा बल्लेबाजी इकाई है और वे निश्चित रूप से इससे सीखेंगे। मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए और दो अर्धशतकीय पारियां भी खेलीं। सारांश ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद अहम सीरीज रही। यह पूरे घरेलू सत्र की तैयारी में मददगार है और जरूरी है कि मैं इस लय को आगे भी बनाए रखूं।

मैच का संक्षिप्त स्कोर:

साउथ जोन: 149 और 426

सेंट्रल जोन: 511 और 66/4 (20.3 ओवर)

प्लेयर ऑफ द मैच: यश राठौड़

प्लेयर ऑफ द सीरीज: सारांश जैन

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.