अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘जॉली एलएलबी 3’ को रिलीज़ हुए 10 दिन हो चुके हैं। फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिख रहा है। हालांकि वीकडेज़ पर इसका जादू कुछ खास नहीं चला, लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने संतोषजनक कमाई की। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज़ के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 90.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। 80 करोड़ रुपये…
Author: avnpost
अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और हुमा की परफॉर्मेंस की भी काफी सराहना हो रही है। अब उनके फैंस के लिए एक और खुशखबरी है, क्योंकि हुमा की नई फिल्म ‘सिंगल सलमा’ का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म ‘सिंगल सलमा’ के निर्देशन की कमान नचिकेत सामंत ने संभाली है। इस फिल्म को लेकर मेकर्स ने साथ ही इसकी रिलीज डेट और ट्रेलर लॉन्च की जानकारी भी शेयर…
अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘थामा’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी हॉरर है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार कर रहे हैं और निर्माण की जिम्मेदारी दिनेश विजान के कंधों पर है। फिल्म की खास बात यह है कि इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फैंस दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों में काफी उत्सुकता पैदा की थी। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला गीत ‘तुम मेरे ना हुए’…
बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी इन दिनों अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर खूब चर्चा में हैं, जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ कोर्टरूम ड्रामा में नजर आ रहे हैं। दर्शकों को उनका अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसी बीच अरशद अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं। जल्द ही वह ‘भागवत चैप्टर 1: राक्षस’ के जरिए एक बिल्कुल नए और दमदार अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अक्षय शेरे ने किया है, जबकि ज्योति देशपांडे इसके निर्माण की कमान संभाल रही हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला…
लेह। हिंसा प्रभावित लेह शहर में सोमवार को छठे दिन भी कर्फ्यू जारी रहा। कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में स्थिति कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है और वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी निगरानी रख रहे हैं। उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज एक बैठक बुलाई है। एक अधिकारी ने कहा कि 24 सितंबर को शहर में व्यापक हिंसा के दौरान मारे गए दो युवाओं स्टैनज़िन नामग्याल (24) और जिग्मेट दोरजय (25) का…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तमिलनाडु के करूर में टीवीके पार्टी की रैली के दौरान हुई भगदड़ की जांच के लिए आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। यह एनडीए प्रतिनिधिमंडल हताहतों के परिजनों से मिलेगा और घटना के कारणों का पता लगाएगा। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष नड्डा ने मारे गए लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की और और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने करूर हादसे पर एनडीए प्रतिनिधिमंडल का गठन किया है। प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु…
नई दिल्ली। भारत और भूटान जल्द ही रेल संपर्क से और अधिक मजबूती से जुड़ने जा रहे हैं। दोनों देशों ने सोमवार को 90 किलोमीटर लंबी दो नई रेलवे लाइनों के निर्माण पर सहमति जताई और इसके लिए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इन परियोजनाओं पर कुल 4,033 करोड़ रुपये का व्यय होगा। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केन्द्र में विदेश सचिव विक्रम मिस्री और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संयुक्त प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। एनएचआरसी ने एलपीजी टैंकर विस्फोट मामले का लिया स्वतः संज्ञान,पंजाब सरकार से 15 दिन में मांगा जवाब https://avnpost.in/nhrc-automatically-sought-a-response-from-the-lpg-tanker-blast-case-from-the-government-in-15-days/ रेल मंत्री…
नई दिल्ली,। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के मुख्य सचिव, होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन के मुख्य विस्फोटक नियंत्रक को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस पंजाब के होशियारपुर के मंडियाला गांव में एलपीजी टैंकर विस्फोट की घटना के पीड़ितों के संबंध में जारी किए गए हैं। आयोग ने इस मामले पर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। राष्टपति ट्रंप मंगलवार को शीर्ष सैन्य अधिकारियों की बैठक में शामिल होंगे https://avnpost.in/rashtrapati-trump-will-attend-a-meeting-of-top-military-officers-on-tuesday/ एनएचआरसी ने पंजाब के होशियारपुर के मंडियाला गांव में एलपीजी टैंकर विस्फोट के पीड़ितों…
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्होंने देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों (जनरलों) की मंगलवार को होने वाली बैठक में शामिल होने का फैसला किया है। यह बैठक वर्जीनिया में होनी है। रक्षा सचिव (अब युद्ध सचिव) पीट हेगसेथ ने पिछले हफ्ते आदेश जारी कर सभी शीर्ष जनरलों को इस बैठक में मौजूद रहने के लिए ताकीद किया था। द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, वर्जीनिया के मरीन कॉर्प्स बेस क्वांटिको में ट्रंप की उपस्थिति न केवल हेगसेथ के प्रस्तावित संबोधन पर भारी पड़ेगी, बल्कि इस विशाल और लगभग अभूतपूर्व सैन्य आयोजन में नई सुरक्षा चिंताएं…
वाशिंगटन/काबुल। अफगानिस्तान ने एक और अमेरिका नागरिक को छोड़ दिया है। आमिर अमीरी इस साल अफगानिस्तान की जेल से आजाद होने से वाले पांचवें नागरिक हैं। अमीरी की रिहाई में कतर ने महत्वपूर्ण राजनयिक भूमिका निभाई। वाशिंगटन ने इसके लिए दोहा का आभार जताया है। एबीसी न्यूज (अमेरिका) और द एक्सप्रेस ट्रिब्यून (पाकिस्तान) की रविवार की रिपोर्ट में अमीरी को रिहा करने की पुष्टि की गई है। अमेरिका के विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को जारी बयान में अमेरिकी नागरिक आमिर अमीरी की रिहाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमीरी को अफगानिस्तान में गलत तरीके से हिरासत में लिया…