Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»अफगानिस्तान ने एक और अमेरिकी नागरिक को छोड़ा
दुनिया

अफगानिस्तान ने एक और अमेरिकी नागरिक को छोड़ा

avnpostBy avnpostSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

वाशिंगटन/काबुल। अफगानिस्तान ने एक और अमेरिका नागरिक को छोड़ दिया है। आमिर अमीरी इस साल अफगानिस्तान की जेल से आजाद होने से वाले पांचवें नागरिक हैं। अमीरी की रिहाई में कतर ने महत्वपूर्ण राजनयिक भूमिका निभाई। वाशिंगटन ने इसके लिए दोहा का आभार जताया है। एबीसी न्यूज (अमेरिका) और द एक्सप्रेस ट्रिब्यून (पाकिस्तान) की रविवार की रिपोर्ट में अमीरी को रिहा करने की पुष्टि की गई है।

अमेरिका के विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को जारी बयान में अमेरिकी नागरिक आमिर अमीरी की रिहाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अमीरी को अफगानिस्तान में गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था। अमीरी के रूप में इस साल अफगानिस्तान ने पांचवें नागरिक को अमेरिका को सौंपा है।

रुबियो ने बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व और उनकी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने अमीरी की रिहाई सुनिश्चित करने में मदद के लिए कतर को भी श्रेय दिया। रुबियो ने कहा, “आज, राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व और अमेरिकी जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण अमेरिका अफगानिस्तान में गलत तरीके से हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक आमिर अमीरी का स्वदेश वापसी पर स्वागत करता है। हम कतर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिसकी मजबूत साझेदारी और अथक कूटनीतिक प्रयास उनकी रिहाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रहे।”

रुबियो ने कहा कि अफगानिस्तान में अभी भी कई अमेरिकी अन्यायपूर्ण रूप से हिरासत में हैं। ट्रंप तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक उनकी स्वदेश वापसी नहीं करा ली जाती। एक अधिकारी के अनुसार, अमीरी एक पास एक विशेष आप्रवासी वीजा (एसआईवी) मिला था। अमीरी की रिहाई के लिए राजनयिक वार्ता और बातचीत अमेरिका-कतर का एक संयुक्त प्रयास था। अधिकारी ने कहा कि अमीरी की सुरक्षित वापसी के बदले तालिबान को कुछ नहीं दिया गया। अमीरी की रिहाई और बोहलर का इस क्षेत्र का दौरा ट्रंप की तालिबान से बगराम एयर बेस का नियंत्रण अमेरिका को वापस सौंपने का आग्रह करने के एक हफ्ते बाद हुआ है।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अमीरी की रिहाई से पहले एक बुज़ुर्ग ब्रिटिश दंपति को पिछले हफ्ते रिहा किया था। एक बयान में मंत्रालय ने कहा कि अमीर अमीरी को वाशिंगटन के विशेष दूत एडम बोहलर को सौंप दिया गया है। बोहलर ने इस संबंध में इस महीने की शुरुआत में तालिबान सरकार के साथ चर्चा के लिए काबुल कादौरा किया था। विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा, “अफगान सरकार नागरिकों के मुद्दों को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखती और यह स्पष्ट करती है कि कूटनीति के जरिए मुद्दों को सुलझाने के तरीके खोजे जा सकते हैं।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.